ब्रेकिंग
सूचना
Admin / Fri, Aug 23, 2024 / Post views : 236
ABN EXPRESS NEWS 24x7
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज शासकीय लरंगसाय कॉलेज के प्राचार्य पर छात्रा ने अश्लील इशारा करने का गंभीर आरोप लगाया है. इसको लेकर छात्रा ने
प्राचार्य के हरकत से डरी छात्रा
छात्रा ने बताया कि एक आवेदन पर सिग्नेचर कराने के लिए वह अपनी सहेली के साथ प्राचार्य के ऑफिस में गई थी. इस दौरान प्राचार्य ने सिग्नेचर करने के बजाय उसके साथ अश्लील हरकत की. साथ ही प्राचार्य ने कहा कि मैं तो बस तुम्हें ही देख रहा हूं, आवेदन क्या ही देखूं. प्राचार..
शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
इसके बाद वह अपनी सहेली के साथ प्राचार्य के ऑफिस से बाहर आ गई. वहीं, प्राचार्य के इस हरकत से छात्रा कॉलेज में खुद को असुरक्षित भी महसूस करने लगी. इस घटना के बारे में छात्रा ने जब अपने परिजनों को बताई तो वो भी गुस्से में आ गए. जिसके बाद परिजनों ने मामले की रिपोर्ट रामानुजगंज थाने में दर्ज कराई. मामले में रामानुजगंज पुलिस का कहना है कि कॉलेज में छात्रा से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. छात्रा के परिजनों की शिकायत पर प्राचार्य रामभजन सोनवानी के खिलाफ बीएनएस की धारा 75(9) व 79 के तहत मामला कर दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन