Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: रतखण्डी व्यपवर्तन योजना: नहर निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु समाघात दल ने की अनुशंसा

Admin / Thu, Oct 24, 2024 / Post views : 225

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 बिलासपुर, - जिले के बेलगहना तहसील के मझवानी गांव में नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। ग्राम मझवानी में रतखण्डी व्यपवर्तन योजना से नहर निर्माण प्रस्तावित है। नहर की कुल लम्बाई 3 हजार मीटर है, जिसमें लाभान्वित कुल 2 ग्रामों की कुल 240 हेक्टेयर भूमि पर खरीफ सिंचाई प्रस्तावित है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम मझवानी में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया। मूल्यांकन में पाया गया कि मझवानी गांव में नहर निर्माण से किसानों को कृषि कार्याे में अधिक लाभ एवं उनके आय में वृद्धि होगी। ग्राम में निस्तारी हेतु तालाबों को भरने के सुविधा प्राप्त हो सकेगी जिससे ग्राम केे सतही जल का स्तर बना रहेगा। योजना से आदिवासी बहुल के साथ-साथ सभी वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। भू-अर्जन से निजी भूमि का 0.75 एकड़ भूमि प्रभावित हो रही है जिसका समाघात दल ने किसानों से भी सहमति लिया और पाया कि अर्जित भूमि से कोई मकान आदि प्रभावित नहीं हो रहा है और न ही किसी भी परिवार के विस्थापन की संभावना है। सामाजिक समाघात दल द्वारा यह पाया गया है कि अधोसंरचना पर कोई बाधा नहीं है तथा अधोसंरचना का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। समाघात दल इस बात से संतुष्ट है कि जल संसाधन विभाग को जितनी भूमि की आवश्यकता है उतनी ही भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। समाघात दल ने तहसील बेलगहना के अंतर्गत जल संसाधन संभाग पेण्ड्रारोड के नहर निर्माण हेतु ग्राम मझवानी में रकबा 0.75 एकड़ भूमि का अर्जन लोकहित में किए जाने की अनुशंसा की है। नहर निर्माण होने से ग्राम मझवानी के 240 हेक्टेयर खरीफ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts