Sat, 16 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

सिद्धारमैया को रखना है CM या डीके शिवकुमार को देनी है कमान, केरल के बाद अब यहां दुविधा में कांग्रेस हाई कमान

सरकारी स्कूल में पढ़ाई, 6 जिलों के एसपी, संयुक्त राष्ट्र पदक, कौन हैं IPS अरुणदेव गौतम जो बने छत्तीसगढ़ के नए DGP...

गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल भरवाने की लिमिट तय, अब ड्रम और बोतल में नहीं मिलेगा, गरियाबंद कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

पेट्रोल-डीजल, खाने का तेल, सोना, फर्टिलाइजर... पीएम मोदी की सलाह मानी तो कितनी हो सकती है देश की बचत?

शिक्षा: लक्ष्य से परिणाम तक का खतरनाक सफर

शनि जयंती : कर्म, कालचेतना एवं ब्रह्मांडीय संतुलन का वैदिक, दार्शनिक और वैज्ञानिक विमर्श

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : बकरा खाने से पूरे गांव में हड़कंप, ग्रामीणों को सता रहा यह डर, सरपंच और उपसरपंच पर लगाए ये आरोप, जानिए क्या है पूरा मामल

Abhyuday Bharat News / Tue, Dec 30, 2025 / Post views : 195

Share:

अंबिकापुर :- छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां गांव में निकासी पूजा के दौरान रेबीज संक्रमित कुत्ते द्वारा काटे गए बकरे की बलि देकर उसका मांस ग्रामीणों को प्रसाद के रूप में खिलाया गया। बताया जा रहा है कि इस बकरे का मांस ग्रामीणों ने खाया है। घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है।

Ambikapur News: बकरा खाने से पूरे गांव में हड़कंप, ग्रामीणों को सता रहा यह डर, सरपंच और उपसरपंच पर लगाए ये आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल मामला सरगवा ग्राम पंचायत का है, जहां रविवार को गांव में निकासी पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब 17-18 बकरों की बलि दी गई और इसमे एक बकरा ऐसा था जिसे कुत्ते ने काटा था। फिर गांव में कुत्ते के काटने वाले बकरे को खाने की ख़बर जैसे ही फैली तो हर कोई रेबीज के संक्रमण से आशंकित होने लगें

गांव वालों ने सरपंच व उपसरपंच पर जानबूझकर गांव के लोगों को कुत्ता काटा बकरा खिलाने का आरोप लगाया और अब गांव में कैम्प लगाकर उपचार करने की मांग भी की जा रही है। जब ABN EXPRESS NEWS ने इस बकरे की कहानी की पड़ताल की तो पता चला कि गांव में बकरे को कुछ माह पहले कुत्तें ने काटा था, मगर बकरे पर रेबीज के कोई रिएक्शन नही थे।

इसके अलावा पशु चिकित्सक से भी बात की तो उन्होंने बताया कि जब मांस को पकाकर खाया जाता है तो संक्रमण का खतरा नहीं होता क्योंकि पकाने से रेबीज के वायरस खत्म हो जाते है। हालांकि पशु चिकत्सक आशंका की स्थिति में डॉक्टरों से सलाह लेने की सलाह जरूर दे रहे है। इधर गांव के उपसरपंच ने भी ग्रामीणों के विरोध के बाद डॉक्टरों से संपर्क किया और गाव में एक कैम्प लगाने की अपील की है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts