Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

CG NEWS : आज रायपुर से उड़ने वाली इंडिगो की 5 फ्लाइटस कैंसिल, 5 दिनों में 90 उड़ानें रद्द

Abhyuday Bharat News / Mon, Dec 8, 2025 / Post views : 223

Share:

रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की लगातार फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पांच दिनों में 90 फ्लाइटें बंद हुईं और सिर्फ आज ही 6 उड़ानें रद्द रहीं। जवाब न मिलने से लोग नाराज हैं, जबकि ट्रेनों व बसों में भारी भीड़ देखने मिल रही है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंडिगो एयरलाइंस का ऑपरेशनल संकट अब गंभीर होता जा रहा है। एयरलाइंस द्वारा लगातार अनियमितता (Indigo Flight Irregularities) और बड़े पैमाने पर कैंसिलेशन के कारण यात्रियों में भारी गुस्सा है। पहले जहां इंडिगो की करीब 25 फ्लाइट रोजाना रायपुर आती-जाती थीं, अब ऑपरेशन घटकर सिर्फ 16-17 उड़ानें ही रह गई हैं। इस कटौती का सीधा असर यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर पड़ रहा है।

Who is the Owner of IndiGo: इंडिगो का मालिक कौन है, कितनी है नेट वर्थ -  India TV Hindi

पांच दिनों में कुल 90 उड़ानें रद्द

स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि पिछले पांच दिनों में कुल 90 उड़ानें रद्द (Flights Cancelled) करनी पड़ी हैं। सोमवार सुबह 11 बजे तक ही रायपुर से उड़ान भरने वाली 6 फ्लाइटें कैंसिल कर दी गईं, जिनमें 5 इंडिगो एयरलाइंस की थीं। मुंबई की दो, हैदराबाद की दो और बेंगलुरू की एक फ्लाइट अचानक बंद कर दी गई। 

इसी तरह रायपुर आने वाली फ्लाइटों में भी कैंसिलेशन का सिलसिला जारी रहा और सुबह तक 4 इंडिगो फ्लाइटें आने से पहले ही रद्द हो गईं। एयरपोर्ट से जुड़ी सूचनाओं के अनुसार, दिनभर में और उड़ानें कैंसिल, डायवर्ट या भारी देरी का सामना कर सकती हैं। तीन दिनों में सिर्फ इंडिगो ने 54 फ्लाइटें कैंसिल की हैं- यह आंकड़ा बताता है कि एयरलाइन के ऑपरेशंस पर किस कदर दबाव बढ़ गया है।

जवाब नहीं दे रहे जिम्मेदार 

यात्रियों की सबसे बड़ी शिकायत यह है कि एयरलाइन (Indigo Refund Issues) और एयरपोर्ट अथॉरिटी दोनों ही जिम्मेदार जवाब देने को तैयार नहीं दिखे। इस बीच शनिवार को इंडिगो ने 11 फ्लाइटें बिना किसी सूचना के रद्द कर दीं।

परेशान यात्रियों ने जब SMS, ई-मेल और कॉल के जरिए जानकारी लेने की कोशिश की, तो हर बार सिर्फ एक ही जवाब मिला- “टिकट का पैसा रिफंड कर देंगे।” लेकिन यात्रियों का कहना है- "जरूरी काम से बाहर जाना था, रिफंड मिल भी जाए तो क्या फायदा? पाँच दिनों से जो समय खराब हो रहा है, उसका मुआवजा कौन देगा?"

सैकड़ों यात्रियों का पैसा अब तक अटका

पिछले तीन दिनों में 49–54 फ्लाइट रद्द करने के बाद भी कई यात्रियों का रिफंड (Flight Cancellation Refund Delay) अब तक वापस नहीं आया है। कई बार पूछने पर जवाब मिलता है- “3-4 दिन में रकम ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाएगी।” लेकिन यात्रियों का कहना है कि यह जवाब पिछले कई दिनों से दोहराया जा रहा है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts