Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में कल का मौसम, 7 अप्रैल 2026: गरज-चमक के बाद बिजली, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें क्यों बदला मौसम

Abhyuday Bharat News / Mon, Apr 6, 2026 / Post views : 113

Share:

छत्तीसगढ़ मौसम न्यूज 7 अप्रैल 2026: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। बंगाल में बने नए सिस्टम के कारण कई जिलों में बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ का मौसम 7 अप्रैल 2026: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मंगलवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के तापमान में अभी कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। पश्चिम बंगाल में नया सिस्टम एक्टिव हुआ है जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई दे रहा है। नए सिस्टम के कारण कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।


कैसा रहेगा मंगलवार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, नए सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही राज्य के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं, हवा की रफ्तार 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।

तापमान में हो रहा है बदलाव

मौसम का मिजाज राज्य में बदला हुआ है। तापमान में कभी गिरावट तो कभी वृद्धि देखने को मिल रही है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई खास असर दिखाई नहीं देगा।

क्यों बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक एक ट्रफ लाइन बनी है। जो छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रही है। इसी का असर है कि राज्य में बादल, बारिश और गरज-चमक के हालात बन रहे हैं। बीते 24 घंटों में राज्य का सबसे गर्म जिला जगदलपुर रहा। जगदलपुर जिले का तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान अंबिकापुर का रहा। अंबिकापुर का तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • नया सिस्टम एक्टिव होने से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम

  • राज्य के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना

  • रायपुर में गर्मी और उमस भरा मौसम, बारिश के आसार नहीं

  • 40 से 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा

कैसा रहेगा रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में रविवार को बारिश हुई थी। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि सोमवार को तेज धूप के कारण लोगों को उमस महसूस हो रही है। मंगलवार को राजधानी रायपुर में हवाएं चल सकती हैं। जिस कारण तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियम से नीचे रहने की संभावना है।

Tags :

#मौसम विभाग

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts