Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज : 'राजा महंत' बनकर फंसाया, सिंदूर लगाकर किया निकाह का नाटक; धोखेबाज राजा अंसारी को अब ताउम्र जेल

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 1, 2026 / Post views : 142

Share:

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजा अंसारी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने 'राजा महंत' बनकर पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाया, सिंदूर लगाकर शादी का नाटक किया और फिर उसका यौन शोषण किया।

रायपुर: छत्तीसगढ़ से प्यार, भरोसे और फिर भयानक धोखे की एक कहानी सामने आई है। सरगुजा जिले की एक युवती ने जिस शख्स को राजा महंत समझा और अपना जीवनसाथी माना। वह असल में अपनी असली पहचान छिपाकर उसे बर्बाद कर रहा था। लेकिन अब इंसाफ की जीत हुई है। अंबिकापुर की एक अदालत ने पहचान छिपाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजा अंसारी को मरते दम तक जेल की सजा यानी कि आजीवन कारावास सुनाई है।

मेले में बिछाया था जाल

युवती और आरोपी राजा अंसारी की यह कहानी शुरू हुई थी एक मेले से इस मेले में आरोपी राजा अंसारी ने युवती से दोस्ती की। उसने बड़ी चालाकी से अपना नाम 'राजा महंत' बताया ताकि युवती उस पर भरोसा कर ले। धीरे-धीरे उसने युवती के घर आना-जाना शुरू किया और शादी का वादा कर उसे अपने जाल में फंसा लिया।

सिंदूर का नाटक और फिर असली चेहरा

हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने युवती का विश्वास जीतने के लिए उसके माथे पर सिंदूर तक लगाया और शादी का नाटक रचा। इसके बाद वह उसे अंबिकापुर के एक किराए के मकान में ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती को तब सबसे बड़ा झटका लगा जब वह आरोपी के घर पहुंची। वहां उसे पता चला कि जिसे वह राजा महंत समझ रही है, वह असल में राजा अंसारी है और पहले से शादीशुदा भी है।

आरोपी ने महिला को दी धमकी

जब युवती ने इस धोखे का विरोध किया तो राजा अंसारी अपने असली रंग में आ गया। उसने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसका मोबाइल छीन लिया और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। लेकिन पीड़िता डरी नहीं। उसने हिम्मत दिखाई और पुलिस के पास जाकर पूरी सच्चाई बता दी।

कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी

मामले की सुनवाई करते हुए जज चित्रलेखा सोनवानी ने कहा कि यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि एक महिला की गरिमा और उसके भरोसे पर गहरा प्रहार है। कोर्ट ने माना कि आरोपी ने सोची-समझी साजिश के तहत युवती की जिंदगी बर्बाद की। अदालत ने राजा अंसारी पर उम्रकैद के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया है। सरकारी वकील अभिषेक कश्यप ने बताया कि ऐसे अपराधियों को सख्त सजा मिलना समाज के लिए एक कड़ा संदेश है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts