Sat, 16 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

शिक्षा: लक्ष्य से परिणाम तक का खतरनाक सफर

शनि जयंती : कर्म, कालचेतना एवं ब्रह्मांडीय संतुलन का वैदिक, दार्शनिक और वैज्ञानिक विमर्श

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज : US Returns: अमेरिका रिटर्न महिला को साइबर अपराधियों ने बनाया शिकार, डिजिटल अरेस्ट कर लूटे 80 लाख रुपए

Abhyuday Bharat News / Sun, Nov 30, 2025 / Post views : 166

Share:

US Returns: अमेरिका रिटर्न महिला को साइबर अपराधियों ने बनाया शिकार, डिजिटल अरेस्ट कर लूटे 80 लाख रुपए... US Return Nurse Under Cyber Attack: साइबर ठगी की शिकार हुई पीड़ित महिला कुछ वर्ष पहले ही अमेरिका से लौटकर अपने घर राजनांदगांव लौटी थी। अमेरिका में बतौर नर्स काम करने वाली पीड़िता रिटायर होने के बाद भारत शिफ्ट हुई थी, जिसे साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी को अंजाम दिया है। Digital Arrest Case: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में साइबर अपराधियों द्वारा एक अमेरिकी रिटर्न महिला को लूटने का मामला सामने आया है। अपराधियों ने शनिवार को यूएस रिटर्न एक महिला को डिजिटल अरेस्ट करके 80 लाख रुपए लूट लिए , साइबर क्राइम की शिकार हुई , पीड़िता द्वारा थाने में दर्ज शिकायत के बाद मामला उजागर हुआ है। साइबर ठगी की शिकार हुई पीड़ित महिला कुछ वर्ष पहले ही अमेरिका से लौटकर अपने घर राजनांदगांव लौटी थी। अमेरिका में बतौर नर्स काम करने वाली पीड़िता रिटायर होने के बाद भारत शिफ्ट हुई थी, जिसे साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी को अंजाम दिया है। अमेरिका रिटर्न महिला नर्स रिटायरमेंट के बाद राजनांदगांव शिफ्ट हुई थी ।

मामला कोतवाली थाना के सनसिटी में रहने वाली अमेरिका रिटर्न रिटायर नर्स का है। पीड़िता को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट के चंगुल में फंसाकर 80 लाख रुपए का चूना लगाया , अमेरिका में नर्स रही महिला रिटायरमेंट के बाद राजनांदगांव शिफ्ट हुई थी। मामले में राजस्थान से गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला से अलग-अलग खातों में साइबर अपराधियों ने जमा कराए 80 लाख रु.

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका रिटर्न रिटायर्ड नर्स को अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 80 लाख रुपए की वसूली की, अपराधियों ने वीडियो कॉल के जरिए से महिला को कोर्ट का पूरा सेटअप दिखाया गया, जिससे महिला डर गई और महिला ने 80 लाख रुपए अलग-अलग खातों पर ट्रांसफर कर दिए. । साइबर आरोपियों द्वारा कहा गया कि महिला के पैसे 30 फीसदी एक्स्ट्रा रकम के साथ उसका पूरा पैसा वापस किया जाएगा, जिसके बाद महिला ने अलग-अलग खाते में 80 लाख रुपए के ट्रांसफर कर दिए, पैसा ट्रांसफर होने के बाद महिला को अपने साथ हुई साइबर ठगी का एहसास हुआ। पुलिस और साइबर सेल टीम ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।

अपने साथ हुई साइबर ठगी के एहसास के बाद महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की, जहां पुलिस और साइबर सेल की सयुंक्त टीम ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की शिनाख्त 40 वर्षीय राधेश्याम के रूप में हुई है, पुलिस अब उसके गिरोह के अन्य लोगों को तलाश जारी हैं। हरियाणा के विभिन्न बैंकों से चेक और एटीएम के जरिए निकाले गए ठगी के पैसे

राजनांदगांव एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि महिला के साथ ठगी को अंजाम देने वाले आरोपियों द्वारा हरियाणा के विभिन्न बैंकों में चेक एटीएम के माध्यम से नकद निकालकर पैसा अपने पास रखा और गिरोह को भेजने गया हैं। पूरे मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी हैं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts