Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: नगर पंचायत पथरिया में बिजली की समस्या को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 मुंगेली जिला अंतर्गत नगर पंचायत पथरिया के विभिन्न वार्डो समेत ग्रामीण क्षेत्रो मे विद्युत विभाग से सम्बंधित अनेको समस्याएं सामने आ रही है, जिसका समय पर समाधान ना होने की वजह से ग्रामीणजनो को अत्यधिक समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। पथरिया नगर के साथ साथ पुरे क्षेत्र मे लो-वोल्टेज़ एवं अघोषित विद्युत कटौती अपने चरम पर है। सम्बंधित ग्रामवासियों  औऱ जनप्रतिनिधियों  द्वारा शिकायत करने के बावज़ूद व्यवस्थाओ मे कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। अनेको जगह पर ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है, दर्जनों गांव मे लोड अधिक होने की वजह से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की ज़रूरत है, कई जगहों पर तारे इतनी झुकी हुई है जिनसे जान माल का खतरा बना हुआ है, कही पीसीसी पोल क्षतिग्रस्त है तो कही पाराटोला मे पोल लगा कर बिजली देने की आवश्यकता है, वही पूर्व मे शासन द्वारा प्रस्तावित एवं चयनित स्थानों पर सब स्टेशन का क्रियान्वयन आज तक शुरू नही हो सका है। नगरवासियों की प्रमुख मांग निम्न है :-
  • शहरी क्षेत्र 1) वार्ड क्रमांक 01 लछनपुर का लाइन कनेक्शन ग्रामीण से हटाकर सेपरेट किये जाने की ज़रूरत है। स्वामी आत्मानंद विद्यालय के पीछे बसाहट मे 5 खम्भो औऱ 63kv ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है।
 
  • 2) वार्ड नंबर 2 के ट्रांसफार्मर में लो वोल्टेज की समस्या, बूढादेव चौक से थाना तक केबल ज़र्ज़र अवस्था मे है।
  • 3) वार्ड क्रमांक 05 अर्जुन नगर ट्रांसफार्मर में लो वोल्टेज की समस्या, मस्जिद रोड मे लगे खम्भे का तार आपस मे चिपक रहा है।
  • 4) वार्ड नंबर 8 में डॉक्टर बंगाली के घर से निश्चल गुप्ता के दुकान तक औऱ विशाल गुप्ता के घर से रवींद्र वर्मा की दुकान तक की विद्युत तारे ज़र्ज़र स्थिति मे है।
  • 5) वार्ड क्रमांक 09 अटल चौक ट्रांसफार्मर में लो वोल्टेज की समस्या, बजरंग जायसवाल के दुकान से रामकुमार ध्रुव के खेत तक लगे तार आपस मे चिपक जाते है।
  • 6) वार्ड क्रमांक 11 मे अर्जुन पाली के घर के पास स्थित पीसीसी पोल क्षतिग्रस्त होकर गिरने की स्थिति मे है। चितरेश खुसरो के घर के पास अनुपयोगी खम्भा आवागमन को बाधित करता है। कार्तिक साहू के घर से परदेश साहू के घर होते हुए गुजरी हुई तार अनुपयोगी औऱ बंद पड़ी हुई है, जिसे हटाने के लिए वार्ड पार्षद द्वारा आवेदन भी दिया जा चुका  है।
  • 7) वार्ड 07 मे चतुर के दुकान से नर्मदा पाण्डेय के घर तक स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन नहीं हुआ है।
8) वार्ड क्रमांक 13 मे आंगनबाडी केंद्र के सामने लगे हुए ट्रांसफार्मर को 3 वर्ष पहले निकाल दिया गया था, जिसके बाद से वार्ड 10,11,13,14 औऱ 15 मे वोल्टेज की समस्या आने लगी है। इसे पुनः स्थापित करने से वार्डो मे वोल्टेज़ समस्या दूर हो पायेगी। ब्लाक युवा कांग्रेस पथरिया ग्रामीण क्षेत्र 1) कपूवा - ट्रांसफार्मर मे लोड अधिक होने की वजह से निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाती है, 100 Kv के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है। 2) दलपुरवा - विगत पांच माह से 100 Kv का ट्रांसफार्मर खराब हुआ पड़ा है। 3) जोता - नहना खार मे स्थित 25 Kv ट्रांसफार्मर विगत 3 माह से खराब हुआ पड़ा है। नहना मार्ग स्थित तालाब के पास एक पोल वर्षो से क्षतिग्रस्त है, जिससे कभी भी हादसे की आशंका है। 4) भठली - ग्राम मे स्थापित 63 Kv का ट्रांसफार्मर आये दिन खराब होता रहता है, उसे परिवर्तित कर नवीन ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाये। 5) परसदा - 63 Kv ट्रांसफार्मर विगत 2 महीनों से क्षतिग्रस्त है जिससे विद्युत सप्लाई बाधित है। 6) पौसरी - होली के घर से महामाया मंदिर तक गए तार कई महीनों से खराब पड़े है औऱ उनमे विद्युत आपूर्ति बंद है। साथ ही गांव के अनेको विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो चुके है। 7) झूलनाकला - ग्राम मे फैले विद्युत तारे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर झुक गई है, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। 8) भरेवा - खिलेश्वर के घर के पास लगे ट्रांसफार्मर मे लोड अधिक होने की वजह से आपूर्ति बाधित रहती है। साथ ही आवास मोहल्ला के तरफ पीसीसी पोल की आवश्यकता है। 9) बेढ़ाकापा - अजय वर्मा के घर के पास स्थित 63 Kv ट्रांसफार्मर से केवल दो फेस की सप्लाई मिल रही है। साथ ही तारे क्षतिग्रस्त है। 10) पथरगढ़ी - गणेश के मिल से पंचराम के घर होते हुए मदन के घर तक आई हुई केबल तार ज़र्जर हो चुकी है। साथ ही सदन के घर के पास 11kv तार काफ़ी झुकी हुई है, जिससे खतरा लगातार बना हुआ है। 11) चिरौटी - 63Kv ट्रांसफार्मर से बबलू के घर तक लगभग 500 मीटर तार बुरी तरह जल चूका है जो बार बार टूट कर गिर जाता है। कुंवर के घर के पास औऱ सार्जन के घर के पास लगे पीसीसी पोल क्षतिग्रस्त है। साथ ही लोड अधिक होने की वजह से 100 kv अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है। 12) डिघोरा- बड़ी बस्ती होने कारण विद्यालय के पास लगे सिर्फ एक 63 Kv ट्रांसफार्मर से आपूर्ति नही हो पाती जिसे बदल कर 100 kv ट्रांसफार्मर लगाने की ज़रूरत है। 13) पेण्ड्री (ज.)- नरेश के घर के पास लगे ट्रांसफार्मर से निकला हुआ तार 6 खम्भे तक खराब हो चूका है, जिसकी मरम्मत सम्भव नही। इसके स्थान पर नये तार की आवश्यकता है। 14) पीड़ा - 100 Kv ट्रांसफार्मर से गली होते हुए निर्मल वर्मा के घर तक लगी तार बार बार टूट जाती है, जिसकी शिकायत कलेक्टर जनदर्शन मे करने के बाद सुधार करने आये विद्युत विभाग के कर्मचारिओं ने सिर्फ दो खम्भे तक सुधार कार्य किया, फिर वापस लौट गए। इसे अतिशीघ्र सुधार कराने की आवश्यकता है। साथ ही ग्राम के कोतवाल के घर के पास स्थित पीसीसी पोल 6 महीने से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। 15) डाकाचाका - ग्राम के आये हुए कनेक्शन को सीधे जुनवानी से जोड़ा जाये। साथ ही 25Kv का ट्रांसफार्मर विगत 2 सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है। 16) लमती - गांव मे फैले हुए विद्युत तार काफ़ी पुराने (22वर्ष) औऱ क्षतिग्रस्त होने की वजह से टूट कर गिरते रहते है। 100 Kv अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की तत्काल आवश्यकता है। 17) मचहा - माधव के घर के पास स्थित 63Kv का ट्रांसफार्मर लोड अधिक होने की वजह से आपूर्ति नही कर पाता, जिसे बदल कर 100Kv का ट्रांसफार्मर लगाने की ज़रूरत है। 18) त्रिभुवनपुर - जैतखम्भ के सामने लगा 63Kv का ट्रांसफार्मर पुरे गांव मे विद्युत आपूर्ति करने मे अक्षम है, अत्यधिक भार के चलते आये दिन खराब होता रहता है। इसे बदल कर 100Kv का ट्रांसफार्मर लगाने की ज़रूरत है। 19) गंगद्वारी - शासन द्वारा ग्राम गंगद्वारी मे वर्षो पूर्व सब स्टेशन बनना प्रस्तावित है, जिसके लिए पंचायत द्वारा सर्वसम्मति से स्थल चयन कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जा चूका है, लेकिन वर्तमान पर्यन्त सब स्टेशन के कार्य मे प्रगति नही दिखाई दे रही, इसे शीघ्र पूरा करे। जिससे आसपास के ग्रामीणों को राहत मिल सके। 20) बेलखुरी - बस्ती भीतर भंजन राजपूत के घर के पास 100Kv अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है। नोहर दास मांडले औऱ लक्ष्मीनारायण राजपूत के घर पास लगे 16-16 Kv के ट्रांसफार्मर विगत 5 सालो से क्षतिग्रस्त पड़े है। ट्रांसफार्मर से मधु राजपूत के घर की ओर लगे खम्भो के तार क्षतिग्रस्त है, जो पिछले 2 सालो से बंद पड़े हुए है। इसके अलावा सोहागराम राजपूत के ट्यूबवेल से मनहरण के ट्यूबवेल तक लगे खम्भो मे आज तक तार ही नहीं लग पाए है। 21) खुटेरा - आवास मोहल्ला के लगभग 35 घरो मे विद्युत व्यवस्था नही पहुंच पाई है, जिसके लिए लगभग 8 खम्भो की आवश्यकता है। 22) बरछा(से.) - सोढ़ी निजामी के आश्रित ग्राम बरछा मे 100Kv का ट्रांसफार्मर विगत 50 दिनों से खराब होकर बंद पड़ा है, जिससे गांव वालो को भारी परेशानिओ का सामना करना पड़ रहा है। 23) छिंदभोग - आंगनबाडी के पास स्थित ट्रांसफार्मर से सिर्फ 2 फेस सप्लाई मिल रही है। साथ ही विद्युत विस्तार हेतु लगभग 19 खम्भो की आवश्यकता है। 24) बैजना - जगदीश यादव के घर के पास 100Kv का ट्रांसफार्मर 15 दिनों से खराब हुआ पड़ा है। 25) देवरी - मुख्य मार्गदर्शन मे स्थित ट्रांसफार्मर महीनों से क्षतिग्रस्त है जिसके चलते विद्युत आपूर्ति रुक रुक कर होती है। 26) घुठेली - लमती मार्ग मे स्थित 63Kv का ट्रांसफार्मर विगत 1 माह से खराब पड़ा हुआ है। रानी अवंती बाई लोधी चौक से लोधी पारा की ओर गई हुई तार क्षतिग्रस्त होकर बेहद झुक गई है, जिससे कभी भी जान माल का नुकसान हो सकता है। 27) भूलनकापा - वार्ड 16 मुख्य मार्ग मे 63Kv के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, जिसके लिए ग्रामीणों द्वारा अनेको बार आवेदन दिया जा चूका है। 28) सिलतरा - त्रिजूगी के घर पास लगे ट्रांसफार्मर से निकला हुआ केबल आये दिन क्षतिग्रस्त होता रहता है,जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। साथ ही 100Kv अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है। 29) धमधहापारा- श्याम के खेत से भंडारी के खेत तक एक माह पहले खम्भा लगा कर तार लगाया गया है लेकिन वर्तमान पर्यन्त बिजली सप्लाई नहीं हो रही है। साथ ही 100Kv अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है। 30) पड़ियाईन - पुरे गाँव मे फैले केबल तार ज़र्ज़र है जिन्हे हर सप्ताह मरम्मत कराना पड़ता है। ग्राम के सभी ट्रांसफार्मर मे लगे ग्रीप औऱ उनसे निकले केबल क्षतिग्रस्त हो चुके है। टावर लाइन को बस्ती लाइन से अलग कराए जाने की आवश्यकता है, जिससे ग्रामवासिओ को पर्याप्त बिजली मिल सके। ग्राम मे सर्किट ग्रीप की आवश्यकता है। साथ ही सरगांव मुख्य मार्ग मे लगे अधिकतर खम्भे झुके हुए है जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। 31) सिलदहा - डिघोरा रास्ते मे लगा 25Kv का ट्रांसफार्मर महीनों से खराब पड़ा हुआ है। भुतहा खार से गुजरा हुआ 11 Kv औऱ 33 Kv का तार काफ़ी झुका है, जिससे कभी भी हादसे की आशंका बनी रहती है। साथ ही 100Kv के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है। 32) अमलडीहा - गांव मे आये हुए विद्युत कनेक्शन को जुनवानी से डाकाचाका होते हुए जोड़ने की आवश्यकता है। 33)देवरीमुण्डा - पड़ियाइन रास्ते मे लगा 100Kv का ट्रांसफार्मर महीनों से खराब पड़ा हुआ है। 34) खपरी - दैहान के पास लगे 100Kv ट्रांसफार्मर मे आया 11Kv सप्लाई बीच बीच कट जाता है, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है 35) ढोढापुर- बस्ती भीतर तालाब के पास लगा 100 Kv का ट्रांसफार्मर मे आये दिन खराबी आती रहती है, जिसे हर दो दिन मे मरम्मत की आवश्यकता होती है। 36) कलारजेवरा - गौठान के पास से 11kv का मेन लाइन का तार काफ़ी झुक कर नीचे आप चूका है, जिसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हो पाई है, इससे लगातार हादसे की आशंका बनी हुई है। ज्ञानचंद के घर के पास स्थित 63Kv के ट्रांसफार्मर से सिर्फ 2 फेस निकल रहा है, जिससे आपूर्ति पूरी नही हो पता रही है। 37) जुनवानी - दैहान पारा मे लो वोल्टेज़ की समस्या रहती है जिसके लिए 100 kv अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है। इसके एकल फेस कनेक्शन को 3 फेस कनेक्शन करने की आवश्यकता है। 38) कान्हरपुर - लो वोल्टेज़ की वजह से ग्रीप औऱ बुश लगातार क्षतिग्रस्त हो जाते है, 100Kv अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है। घासी रमेश रघुराम के खेत मे 25Kv का ट्रांसफार्मर लगना था, जिसके लिए विभाग मे 75000 रूपये जमा भी किया जा चूका है,लेकिन अब तक पोल भी नहीं गड पाया है। ग्राम मे 3 खम्भो की आवश्यकता है। 39) सकेरी- बस्ती भीतर की विद्युत तारे काफ़ी पुरानी औऱ कमज़ोर हो चुकी है, जिसकी वजह से बीच बीच मे टूट कर गिर जाती है, इन्हे बदलने की आवश्यकता है। साथ ही ट्रांसफार्मर मे वोल्टेज़ की समस्या है। 40) पेटूलकापा-अटल चौक से बाजार गौठान तक खम्भे की आवश्यकता है। तालाब से लेकर झाडू पारा तक पूरा तार नीचे झुका हुआ है,साथ ही छतिग्रस्त भी है ग्राम के लगभग 10 खंभे पूरी तरह से छतिग्रस्त है जो कभी भी दुर्घटना को अंजाम दे सकते है। 41) सेंदरी - ग्राम के बस स्टैंड मे 33kv का एकमात्र ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिससे पुरे गांव मे सप्लाई होनी है, जो पर्याप्त नही हो पाती। इसे बदल कर 100kv ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है। ग्राम की सभी विद्युत तारे झुकी हुई है, जिससे आये दिन हादसे होते रहते है। 42) जरेली- नयापारा के ट्रांसफार्मर से पुराना बस्ती तक लगी तारे काफ़ी पुरानी होने की वजह से टूट कर गिर जाता है, इन्हे बदलने की आवश्यकता है। 43) उमरिया- ग्राम के 100Kv का ट्रांसफार्मर विगत एक माह से जल कर खराब हुआ पड़ा है, जिसकी बार बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक नया ट्रांसफार्मर नही लगाया गया है। 44) सोढ़ी (म.) - बांधा तालाब के पास लगा 100Kv का ट्रांसफार्मर खराब हो चूका है, जिसके मरम्मत के लिए पथरिया लाया गया काफ़ी समय हो गया, लेकिन अभी तक नही बन पाया है। 45) सकेत- उज्जैन के घर के पास लगा ट्रांसफार्मर अधिक लोड की वजह से सप्लाई नही दे पता रहा जिसे बदल कर 100 Kv के लगाने की ज़रूरत है। जय स्तम्भ से संतोष खुटे के घर तक तार ज़र्ज़र स्थिति मे है। क्षेत्र मे विद्युत विभाग सम्बन्धी उपरोक्त समस्याओ औऱ मांगो को लेकर आम जनमानस बेहद परेशान है औऱ शासन-प्रशासन के प्रति उनका रोष बढ़ता जा रहा है। नगरवासियों  ने ज्ञापन सौप कर शासन प्रशासन से मांग की है कि 25 सितम्बर तक उपरोक्त समस्याओ का निराकरण अथवा सुधार कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति मे दिनाँक 26/09/2024 दिन गुरुवार को ग्रामीण औऱ शहरी क्षेत्र के नागरिकों द्वारा एसडीएम कार्यालय पथरिया का घेराव किया जावेगा, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन - प्रशासन की होंगी। समाचार संकलन अनिल बघेल

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts