Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: मुंगेली जनपद पंचायत के 124 ग्राम पंचायतों के 351 मतदान केन्द्रों में 17 फरवरी को होगा मतदान

Share:
मुंगेली, - त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र मुंगेली में 17 फरवरी सोमवार को प्रथम चरण का मतदान प्रातः 07 बजे से 03 बजे तक संपन्न होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत संपन्न होने वाले मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।           प्रथम चरण के मतदान के लिए जिला मुख्यालय स्थित शासकीय एसएनजी महाविद्यालय परिसर में सामग्री वितरण एवं वापसी केन्द्र बनाया गया है। मतदान अधिकारियों को रविवार 16 फरवरी को सुबह सामग्री वितरण मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा। मतदान समाप्ति के पश्चात् मतगणना संबंधित मतदान केन्द्रों में की जाएगी। गौरतलब है कि मुंगेली जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 124 ग्राम पंचायत हैं, जिसमें 351 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। प्रथम चरण के चुनाव में मुंगेली जनपद क्षेत्र अंतर्गत 95 हजार 798 पुरूष मतदाता, 92 हजार 696 महिला मतदाता और 02 तृतीय लिंग सहित कुल 01 लाख 88 हजार 496 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनपद पंचायत मुंगेली क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत के 04 सीटों के लिए 31 प्रत्याशी, जनपद सदस्य के 25 सीटों के लिए 144 प्रत्याशी, सरपंच के 118 सीटों के लिए 626 प्रत्याशी और पंच के 1125 सीटों के लिए 2702 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में है। वहीं 06 ग्राम पंचायतों झझपुरीखुर्द, पुरान, करही (ध), डोडा, किरना और चकरभाठा में निर्विरोध सरपंच चुना गया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts