Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

: छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में यलो अलर्ट

Admin / Thu, Oct 24, 2024 / Post views : 245

Share:
ABN Express News 24x7  रायपुर. छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब हो गया है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान सूबे में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश गरियाबंद जिले के राजिम में 3 सेमी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो छत्तीसगढ़ में 27 सितंबर तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान गरियाबंद, बस्तर, कोडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों के अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। यही नहीं गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलोदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगांव, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, कांकेर और नारायणपुर जिलों के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का यही रुख 24 सितंबर को भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 24 सितंबर को गरियाबंद, धमतरी, बालोद, बस्तर, कोडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिलों के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में 27 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखा जा सकता है। कुछ जगहों पर वज्रपात भी देखा जा सकता है। इस बीच पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, राजनांदगांव जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स घायल हो गया। मरने वालों में कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। घटना अपराह्न करीब डेढ़ बजे सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरातराई गांव में हुई। एक दिन पहले रविवार को दोपहर में जांजगीर के सकुली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। बिजली तब गिरी जब बच्चे समेत 22 लोग तालाब के पास पिकनिक मना रहे थे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts