Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : 'हम महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं', सचिन पायलट ने कहा- बीजेपी सरकार के परिमीशन का है विरोध

Abhyuday Bharat News / Sat, May 2, 2026 / Post views : 113

Share:

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है। बल्कि वह बीजेपी सरकार के परिसीमन के खिलाफ है।

रायपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथित नाकामियों और आरक्षण के मुद्दे पर महिलाओं को गुमराह करने की कोशिशों को बेनकाब करने के लिए बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन होगा। इसके लिए कांग्रेस जनसंपर्क अभियान चलाकर घर-घर जाएगी।


पाखंड के लिए बुलाया था विशेष सत्र

सचिन पायलट ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पार्टी विधायकों और नवनियुक्त जिला व ब्लॉक इकाई अध्यक्षों के साथ बैठक की थी। मीटिंग के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि 'पाखंड और झूठ को बढ़ावा देने' के उद्देश्य से गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था।

विपक्ष ने परिसीमन का विरोध किया है

उन्होंने कहा, ''मैं यह कहता आ रहा हूं, और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने भी सदन में कहा था किमहिला आरक्षण विधेयकतीन साल पहले ही पारित चुका है। भाजपा ने बेवजह इसके क्रियान्वय को रोक रखा है। अब, आरक्षण की आड़ में, वे जनगणना से पहले परिसीमन कराना चाहते थे, जिसका पूरे विपक्ष ने विरोध किया।''


महिला आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

सचिन पायलट ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यदि इसे लोकसभा की मौजूदा सदस्य संख्या के आधार पर लागू किया जाता है, तो वह इसका पूरा समर्थन करेगी। भाजपा पर 'अपने निहित स्वार्थों' को साधने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने राजनीतिक लाभ के लिए परिसीमन को आरक्षण से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन अब उसके इरादे 'उजागर' हो चुके हैं।

  • सचिन पायलट का बीजेपी सरकार पर हमला

  • कहा- सरकार के खिलाफ घर-घर जाएगी कांग्रेस

  • महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं, परिसीमन के खिलाफ

  • कहा- मौजूदा सदस्य संख्या में लागू हो महिला आरक्षण


घर-घर जाएगी कांग्रेस

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'वे चाहे कितना भी प्रचार कर लें, सच तो यह है कि भाजपा ने तीन साल तक आरक्षण को लटकाए रखा और अब वह इसका इस्तेमाल परिसीमन की आड़ के तौर पर कर रही है।' उन्होंने कहा कि भाजपा की नाकामियों को उजागर करने और महिलाओं को गुमराह करने की कोशिशों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस पूरे प्रदेश में 'घर-घर' जाएगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts