Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : मौत' के 61 दिन बाद वापस घर आया युवक, सीधे पहुंचा पुलिस स्टेशन, हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुए थे 3 दोस्त

Abhyuday Bharat News / Mon, Dec 22, 2025 / Post views : 230

Share:

जशपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन युवकों को जिस युवक को गिरफ्तार किया है वह जिंदा है। उसने पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना बयान दिया है

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस युवक की हत्या के आरोप ने पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था वह युवक 61 दिन बाद वापस लौट आया है। उसने पुलिस स्टेशन पहुंचकर खुद गवाह दिया है कि मैं जिंदा हूं और मेरे मर्डर के आरोप में जो लोग पकड़े गए हैं वह निर्दोष हैं। अब पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। के सामने

दरअसल, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो महीने पहले एक युवक की अधजली हुई लाश मिली थी।

 पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि यह लाश सीमित खाखा नाम के युवक की है। पुलिस ने बॉडी उसके परिजनों को सौंप दी और परिजनों ने भी उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले जांच शुरु की।

तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीमित के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दावा किया कि तीनों ने मर्डर की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने कहा कि इनके बीच कमीशन के पैसे को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। तीनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मर्डर का केस बंद कर दिया।

शनिवार को जिंदा घर पहुंचा युवक

इस पूरे मामले में नया मोड शनिवार रात को आया। शनिवार की रात सीमित खाखा अपने गांव सिटोंगा पहुंचा। परिजन उसे देखकर हैरान हो गए। पहले तो परिजनों को यकीन ही नहीं हुआ। उसके बाद उसने बताया कि वह जिंदा है। जिसके बाद गांव की सरपंच कल्पना खलखो उसे लेकर सिटी कोतवाली पहुंची। सीमित ने पुलिस को बताया कि वह झारखंड से आने वाली बस से उत था।

सीमित खाखा ने पुलिस को बताया क्या ?

सीमित खाखा ने पुलिस को बताया कि वह नौकरी की तलाश में झारखंड चला गया था। रांची में वह अपने साथियों से बिछड़ गया। जिसके बाद वह झारखंड के गिरिडीह जिले के सरईपाली गांव में मजदूरी करने लगा था। उसने पुलिस को बताया कि उसके पास मोबाइल फोन नहीं था, जिस कारण से वह अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पाया। जब घर लौटा तभी पूरे मामले की जानकारी हुई।

आरोपियों की रिहाई के लिए होगी कानूनी प्रक्रिया

इस पूरे मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि बॉडी किसकी थी उसकी जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई है। पहले जो सबूत मिले थे उस आधार पर कार्रवाई की गई थी। अब नए सिरे से मामले की जांच होगी। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की रिहाई के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts