Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

धरम-करम छोड़ कांड कर दिया! कथा वाचक ने युवती के साथ किया रेप, जानिए कुकर्म की पूरी कहानी

ये गार्ड कम, ‘गुंडे’ ज्यादा! जिला महिला अस्पताल में इलाज के नाम पर की जाती है बदतमीजी, VIDEO वायरल, बेसुध जिम्मेदार?

“कॉकरोच को बच्चा भी चप्पल से कुचल देता है…” अनिल विज के बयान से मचा सियासी बवाल, X पर छिड़ी जंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

सूचना

: जिंदा चूजा निगलने से युवक की मौत, तंत्र -मंत्र की शंका, डॉक्टर बोले अब तक का अजूबा केस

Admin / Tue, Dec 17, 2024 / Post views : 275

Share:
ABN Express News 24x7   अंबिकापुर में एक युवक की जिंदा चूजा निगलने से मौत हो गई. पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने युवक के गले से 20 सेंटीमीटर लंबा खड़ा चूजा निकाला. ग्रामीणों ने बताया कि युवक संतान प्राप्ति के लिए तंत्र-मंत्र कर रहा था. इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 35 साल के युवक ने जिंदा चूजा निगल लिया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. यह घटना दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम छींदकालो की है. तांत्रिक के चक्कर में पड़ गया था युवक जानकारी के अनुसार, शादी के कई सालों के बाद भी युवक को संतान सुख नहीं मिल रहा था। जिस कारण से उसने तांत्रिक से संपर्क किया था। तांत्रिक ने उसे बताया कि मुर्गी के काले चूजे को निगल लेने से संतान प्राप्ति होगी। इसके बाद युवक ने मुर्गी के जिंदा चूजे निकल लिया। जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने बताया कि आनंद आंगन में अचानक बेहोश हो गया था। उसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए। पोस्टमॉर्टम में गले से निकला चूजा युवक की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज के उसका पोस्टमार्टम किया गया। फोरेंसिक एचओडी डॉक्टर संतो बाग ने बताया युवक सीने में चीरा लगाया लेकिन सब कुछ नॉर्मल मिला उसके बाद ब्रेन हैमरेज की आशंका से सिर की जांच की गई वहां भी नाॉर्मल था। गले में चीरा लगाया तो युवक के गले में चूजा मिला। उन्होंने बताया कि युवक के श्वांस नली और खाने की नली के बीच चूजा फंस गया था जिस कारण से उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 15 हजार पोस्टमॉर्टम कर चुके हैं, लेकिन जीवन में पहला ऐसा मामला देखा है, जिसमें किसी ने जिंदा चूजा निगला है। मामले में अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई है लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। मामले की जांच की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts