Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: सुहागरात पर दूल्हे ने दुल्हन से की ऐसी डिमांड, खुल गया डार्क सीक्रेट, 7 लोगों की करतूत आई सामने

Admin / Wed, Sep 11, 2024 / Post views : 415

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बिजनेसमैन के बेटे से शादी के नाम पर धोखाधड़ी हुई है. दुल्हन पक्ष ने न सिर्फ दूल्हा पक्ष को झूठ बोला, बल्कि 17.5 लाख रुपये भी ऐंठ लिए. पुलिस ने मामले में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. क्या है मामला चलिए जानते हैं...
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक बिजनेसमैन के बेटे की शादी कराने का झांसा देकर 17.5 लाख रुपये की ठगी की गई है. बिजनेसमैन को अपने बेटे के लिए जैन लड़की ही चाहिए थी. ऊपर से बिजनेसमैन के बेटे की उम्र भी कुछ ज्यादा हो गई थी. बस शादी करवाने वाली महिला एजेंट ने इसी बात का फायदा उठाया. उसने एक लड़की से युवक की शादी करवा दी. बदले में लाखों रुपये भी ऐंठ लिए. लेकिन सुहागरात पर दूल्हे को जब दुल्हन की सच्चाई पता चली तो उसके होश उड़ गए. उसने दुल्हन समेत 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है. मामला शनिचरी बाजार का है. यहां रहने वाले एक बिजनेसनैन अपने 43 वर्षीय व्यवसायी बेटे के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे. वो जैन लड़की ढूंढ रहे थे. क्योंकि परिवार जैन धर्म से ताल्लुक रखता है. युवक की पांच बहने हैं. पहले उनकी शादियां करवाई गईं. इस कारण युवक की खुद की शादी में देर हो गई. शादी के हिसाब से उम्र भी ज्यादा हो गई थी. लड़की मिल पाना मुश्किल हो रहा था. इसलिए परिवार ने सूरत में अपने एक परिचित महावीर जैन से इस बारे में चर्चा की. महावीर ने उन्हें इंदौर की शादी एजेंट सरला के बारे में बताया. इस पर सरला ने इंदौर की युवती पूर्वा भारती जैन का बायोडाटा भेजा. युवक के पिता, बहन और छोटा भाई बात आगे बढ़ाने के लिए लड़की को देखने इंदौर गए. तब घर में एक युवक था, जिसे होने वाली दुल्हन का छोटा भाई बताया गया. लड़की वालों ने कहा कि वो भी जैन ही हैं. लड़की का नाम पूर्वा जैन बताया गया.
बाद में रिश्ता तय करने की एवज में शादी एजेंट सरला ने दूल्हा पक्ष से 1.5 लाख रुपए मांगे. तब दूल्हे के परिवार ने तत्काल 11 हजार रुपए मुंह दिखाई भी दे दी. 9 अप्रैल को लड़की के पिता के रूप में शांतिलाल गांधी और बड़े भाई महावीर का परिचय कराया गया. विवाह का पूरा खर्च लगभग 16 लाख रुपए लड़के वालों से ही उठाने की शर्त पर शादी तय हुई.
ऐसे ऐंठते रहे लाखों रुपये रिश्ता पक्का हुआ तो एजेंट सरला ने वर पक्ष से 16 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी. इस पर उन्होंने सरला को 5.5 लाख रुपए दिए. बाकी रकम शादी के समय देने की बात कही. पूर्वा और उसके परिवार के अन्य सदस्य 23 अप्रैल को दुर्ग में दूल्हे के घर पहुंच गए. सगाई हो गई और कथित वधु पक्ष ने 3 लाख रुपए और ले लिए. 3 मई को शादी इंदौर के एक होटल में हुई. इसका खर्च भी वर पक्ष से लिया गया. 8.9 लाख रुपए की शेष रकम भी मौके पर ही ले ली गई. इस तरह कुल 17.5 लाख रुपए वसूल लिए गए. दुल्हन पर हुआ शक लेकिन जब सुहागरात हुई तो दूल्हे को न जाने क्यों पर दुल्हन पर शक हुआ. दूल्हे ने कहा- मुझे अपना आधार कार्ड दिखाना. लेकिन दुल्हन टाल मटोल करने लगी. दूल्हे के मन में जो शक पैदा हुआ था, वो और गहरा हो गया. वो उसके बाद दुल्हन को बार-बार आधार कार्ड दिखाने के लिए कहता. लेकिन दुल्हन टाल मटोल कर देती. इसके बाद एक दिन दूल्हे को कहीं से उसका आधार कार्ड मिल ही गया. उसमें जो दुल्हन का नाम लिखा था उसे देख उसके होश उड़ गए. दुल्हन जैन समाज की नहीं थी. बल्कि, दुल्हन का सरनेम कुछ और ही था. यह देखते ही दूल्हे ने अपना माथा पकड़ लिया. इसके बाद उन्होंने थाने में जाकर धोखाधड़ी की तहरीर पर मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने मामला दर्ज किया तो पता चला कि दुल्हन ही नहीं सभी लोगों ने दूल्हा पक्ष को अपने नाम गलत बताए थे. फिलहाल उनके खिलाफ आगामी जांच जारी है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts