Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

: आप भी तकिए के नीचे रखकर सोते हैं मोबाइल? तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

Admin / Sat, Dec 21, 2024 / Post views : 263

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

हम में से कई लोगों की आदत तकिए के नीचे फोन रखकर सोने की होती है, लेकिन क्या आपको पता है ये सेहत के लिए घातक हो सकती है. आइए जानते हैं कैसे.

नींद में खलल

आजकल मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. हम दिनभर इसे अपने साथ रखते हैं और कई लोग तो इसे रात में तकिये के नीचे रखकर सोते भी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है? आइए डॉ. आदित्य गुप्ता (डायरेक्टर – न्यूरोसर्जरी और साइबरनाइफ, आर्टेमिस हॉस्पिटल गुरुग्राम) से जानते हैं कि तकिये के नीचे मोबाइल फोन रखकर क्यों नहीं सोना चाहिए.

मोबाइल में विस्फोट का खतरा शॉर्ट सर्किट ओवरहीटिंग
  • 1. रेडिएशन का खतरा

डॉ. आदित्य गुप्ता ने बताया कि मोबाइल फोन से रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) रेडिएशन निकलते हैं, जो तकिये के नीचे रखने पर और भी ज्यादा पास आ जाते हैं. ये रेडिएशन आपके दिमाग और शरीर पर नेगेटिव असर डाल सकते हैं. लंबे समय तक ऐसी आदत से सिरदर्द, नींद की कमी और तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

  • 2. नींद में बाधा-

तकिये के नीचे मोबाइल रखने से फोन की नोटिफिकेशन, वाइब्रेशन या रिंग टोन आपकी नींद में डिस्टर्बेंस डाल सकती है. अच्छी नींद हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होती है और अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी, तो इसका असर आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा.

  • 3. आग लगने का खतरा-

फोन को तकिये के नीचे रखने से गर्मी नहीं निकल पाती, जिससे बैटरी ओवरहीट हो सकती है. यह स्थिति कभी-कभी आग लगने का कारण भी बन सकती है. कई मामलों में लोगों के बिस्तर में आग लगने की घटनाएं देखी गई हैं.

  • 4. मानसिक स्वास्थ्य पर असर-

रात को सोने से पहले फोन का इस्तेमाल करने से दिमाग लगातार एक्टिव रहता है, जिससे आराम नहीं मिल पाता. यह तनाव और चिंता का कारण बन सकता है

  • कैसे बचें?

  • सोते समय फोन को बिस्तर से दूर रखें

  • रात को फोन को साइलेंट या एयरप्लेन मोड पर रखें

  • सोने से एक घंटे पहले फोन का इस्तेमाल बंद कर दें

  • अलार्म के लिए फोन के बजाय अलार्म क्लॉक का इस्तेमाल करें

तकिये के नीचे मोबाइल फोन रखकर सोने की आदत को तुरंत बदलना चाहिए. यह न केवल आपकी नींद को खराब करता है, बल्कि सेहत के लिए भी खतरनाक है. अच्छी नींद और सेहतमंद जीवन के लिए इस आदत को छोड़ें और डॉक्टरों की सलाह का पालन करें

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts