ABN EXPRESS NEWS 24x7
मोरिंगा और इसकी पत्तियों में हीमोग्लोबिन बूस्ट करने की गुणवत्ता पाई जाती है। इसलिए आप इसे उन सभी समस्याओं में खा सकती हैं, जब आपके शरीर को खून की आवश्यकता हो।
मोरिंगा यानी कि ड्रमस्टिक के पेड़ पर लगे फल, पत्ते यहां तक की तने, यह सभी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। मेरी दादी सहजन की एक बहुत बड़ी फैन हैं, और वे सालों से मुझे इसके फायदे बताती आ रही हैं। विशेष रूप से वह इसे शरीर में खून की मात्रा को बरकरार रखने के लिए इस्तेमाल करती हैं। जी हां, मोरिंगा और इसकी पत्तियों में हीमोग्लोबिन बूस्ट करने की गुणवत्ता पाई जाती है। इसलिए आप इसे उन सभी समस्याओं में खा सकती हैं, जब आपके शरीर को खून की आवश्यकता हो। विशेष रूप से यदि किसी को एनीमिया है, तो उन्हें ड्रमस्टिक जरूर लेने चाहिए।
कई ऐसे रिसर्च हैं, जो दावा करते हैं कि ड्रमस्टिक और इसकी पत्तियां हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ावा देती हैं (moringa leaves for hemoglobin)। इसलिए इन्हें प्रेगनेंसी में भी लिया जाता है। यदि आप अभी भी इसके फायदों को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें (moringa leaves for hemoglobin)।

मोरिंगा ओलीफेरा उत्तर भारत का एक पेड़ है और इसका इस्तेमाल आमतौर पर हर्बल दवा में किया जाता है
हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें मोरिंगा और इसके पत्ते (moringa leaves for hemoglobin)
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार मोरिंगा में आयरन पाया जाता है, विशेष रूप से इसके पत्ते आयरन का एक अद्भुत स्रोत हैं। इनमें मौजूद आयरन की गुणवत्ता इन्हें हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए एक बेहद खास सुपरफूड बनाती हैं। सहजन आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया को रोकने और उसका इलाज करने में मदद कर सकता है।
साइंस डायरेक्ट में मोरिंगा और इसकी पत्तियों को लेकर प्रकाशित अध्ययन के अनुसार आप मोरिंगा सप्लीमेंट के माध्यम से भी हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ा सकती हैं। रिसर्च गेट द्वारा की गई एक स्टडी के अनुसार मोरिंगा की पत्तियों का अर्क लेने वाली गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर स्थिर था और कुछ महिलाओं में हीमोग्लोबिन बढ़ता हुआ नजर आया।
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ के अनुसार मोरिंगा पत्ती का अर्क डैमेज रेड ब्लड सेल्स के आकार को बेहतर बना सकती हैं। इतना ही नहीं सहजन और इसकी पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करती हैं, जिससे शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का निर्माण कम हो जाता है। इस प्रकार रेड ब्लड सेल्स को संतुलित रखना आसान होता है।
NCBI द्वारा 8 जून 2023 को प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार मोरिंगा सप्लीमेंट लेने से हेमेटोक्रिट, एमसीएच, एमसीएचसी और एमसीवी वैल्यू जैसे अन्य हेमटोलॉजिकल मापदंडों को भी बढ़ा सकता है। मोरिंगा की पत्तियों में एक हेमटोपोइएटिक फैक्टर होता है, जो बोन मैरो में रक्त उत्पादन को सीधे प्रभावित करता है। इस प्रकार सहजन यानी कि मोरिंगा और उसकी पत्तियां हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं (moringa leaves for hemoglobin)।
जानें मोरिंगा और इसकी पत्तियों के अन्य फायदे (moringa leaves benefits)
1. इम्यूनिटी को बढ़ावा दे
मोरिंगा की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट और एस्कॉर्बिक एसिड होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। जिससे कि आम सर्दी-खांसी और मौसमी फ्लू जैसे संक्रमण शरीर को प्रभावित नहीं करते।
2. आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करे
मोरिंगा या ड्रमस्टिक की पत्तियों में महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिनमें से बीटा-कैरोटीन भी शामिल है। यह आंखों की समस्याओं के साथ-साथ शुरुआती मैकुलर डिजनरेशन को रोकते हैं, और एक बेहतर नेत्र स्वास्थ्य को बनाए रखने और बढ़ावा देने में सहायता करते हैं।
3. त्वचा और बालों को दे सुरक्षा और पोषण
मोरिंगा या ड्रमस्टिक की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट और आवश्यक पोषक तत्वों की प्रयाप्त मात्रा मौजूद होती है, जो त्वचा के साथ-साथ बालों के स्वास्थ्य और टेक्सचर को बेहतर बनाने में मदद करती है। मोरिंगा का सेवन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को कम कर देता है, जिससे की त्वचा पर चमक और सुंदरता बरकरा रहती है। साथ ही यह झुर्रियों और महीन रेखाओं को भी कम करता है। इसके अतिरिक्त, बालों पर मोरिंगा की पत्तियों को अप्लाई करने से रूसी कम होता है और यह बालों को फ्लफी बनाती है। हेयर फॉलिकल्स को स्वस्थ रखते हुए बालों को जड़ से मजबूती प्रदान करती हैं।
4. डायबिटीज में कारगर है
लगातार ब्लाउड शुगर लेवल बढ़ने से डायबिटीज हो सकता है, जो बदले में, शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाता है। वहीं विभिन्न स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकता है। रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में मोरिंगा के पत्तों के सेवन को बेहद प्रभावी बताया जाता है।
अब जानें हीमोग्लोबिन बूस्ट करने के लिए मोरिंगा और इसकी पत्तियों को डाइट में कैसे शामिल करने के हेल्दी तरीके
1. सबसे आसान और फायदेमंद तरीका है मोरिंगा और इसकी पत्तियों को पानी डालकर धीमी आंच पर पकाना। इसमें अपना पसंदीदा मसाला और स्वाद अनुसार नमक ऐड करें और जब यह पूरी तरह से पक जाए तो इसे अच्छी तरह मसल लें, और रोटी या पराठे के साथ इसे एंजॉय करें।

2. मोरिंगा और इसकी पत्तियों में अन्य फायदेमंद सब्जियों को ऐड करके आप इसका सूप तैयार कर सकती हैं। वहीं इस सूप में गाढ़ापन लाने के लिए इसमें मसूर की दाल ऐड करें। यह आपकी सेहत के लिए एक बेहतरीन कांबिनेशन साबित हो सकते हैं।
3. यदि आपको मोरिंगा का स्वाद बहुत ज्यादा पसंद नहीं है, और आप इसकी सूप एवं सब्जी नहीं खाना चाहती हैं। तो इसकी चाय भी एक अच्छी विकल्प है। मोरिंगा और इसकी पत्तियों को हल्का मसल लें, इसे 2 कप पानी में डालकर उबालें। फिर इसमें कला नमक ऐड करें, चाहें तो काली मिर्च भी डाल सकती हैं।
4. सलाद के रूप में भी मोरिंगा को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। मोरिंगा और इसकी पत्तियों को हल्का उबाल लें, उसके बाद इसे अपने अन्य सलाद सामग्री के साथ मिलाकर अपने पौष्टिक सलाद को इंजॉय करें।
समाचार संकलन : अनिल बघेल, बिलासपुर