ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Sat, Dec 13, 2025 / Post views : 214
क्या है घास पर चलने के फायदे?
सुबह जल्दी उठकर कभी घास पर नंगे पैर चले हैं, नहीं? तो आज से बना लें इसे अपनी आदत. काम का तनाव, मोबाइल और स्क्रीन टाइम, नींद की कमी और प्रदूषित वातावरण के कारण शरीर को कई नुकसान पहुंच रहे हैं ऐसे में आपकी ये आदत शरीर को ठीक रखने का एक बहुत ही आसान और प्राकृतिक तरीका हो सकता है. तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं घास पर नंगे पैर चलने से शरीर को क्या बड़े फायदे हो सकते हैं।

आंखों की रोशनी: सुबह के समय हरी घास पर चलना आंखों के के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। घास पर चलने से आंखों की मांसपेशियां रिलैक्स हो सकती हैं और नजर तेज हो सकती है। जिन लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
तनाव: तनाव से ज्यादातर लोग परेशान हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं,घास पर नंगे पैर चलने से आप स्ट्रेस को दूर रख सकते हैं। जब आप धरती के सीधे संपर्क में आते हैं, तो आपके शरीर की अतिरिक्त ऊर्जा संतुलित होती है और तनाव कम होता है। यह प्रक्रिया शरीर में कॉर्टिसोल के लेवल को कम कर सकती है, जिससे मन शांत हो सकता है।
ब्लड प्रेशर: नंगे पैर घास पर चलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखा जा सकता है. यह उपाय खासतौर पर हाई बीपी और लो बीपी वाले लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
पाचन: नंगे पैर चलने से शरीर के नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया तेज होती है। यह कब्ज और गैस जैसी समस्याओं में राहत दिला सकता है।
Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन