ब्रेकिंग
सूचना
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सत्ता में 12 साल पूरे कर लिए हैं। एक दशक से ज्यादा के कार्यकाल में मोदी सरकार ने ऐसे कई बड़े फैसले किए हैं, जिसने देश की राजनीति को हमेशा-हमेशा के लिए बदल दिया है और जिसके चलते भारत में बहुत बड़ा सामाजिक और आर्थिक बदलाव हुआ है। हम यहां पर उन बड़े फैसलों में से 12 चुनिंदा फैसलों पर बात कर रहे हैं।
मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही 5 अगस्त, 2019 को जम्मू और कश्मीर के लिए संविधान में अनुच्छेद 370 के तहत विशेष प्रावधान को खत्म कर दिया। इससे जम्मू और कश्मीर को मिला विशेष दर्जा हमेशा के लिए खत्म हो गया।
मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में ही 2023 के सितंबर में संसद से ऐतिहासिक संविधान संशोधन विधेयक पास कराकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया।
इसके तहत लोकसभा और प्रदेश विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का रास्ता साफ हो गया।
मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में 2019 के जनवरी सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) लोगों के लिए नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए 10% आरक्षण का प्रावधान संसद से पास करवाया।
कोविड महामारी के समय से देश के 80 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा के तहत मुफ्त में अनाज देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की गई, जो लगातार जारी रखा जा रहा है।
2019 में ही अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ही साल मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू किया।
इसके तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न की वजह से भाग कर भारत आए 6 अल्पसंख्यकों- हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी को भारतीय नागरिकता दिए जाने का प्रावधान है।
नवंबर, 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने सदियों से चली आ रही रामजन्मभूमि विवाद को खत्म किया और मोदी सरकार ने वहां भगवान रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए सक्रिय योगदान देना शुरू किया।
अयोध्या में पवित्र रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर तैयार हो चुका है और इसकी आधारशिला रखे जाने से लेकर, निर्माण कार्य, प्राण प्रतिष्ठा और ध्वाजारोहण तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी भूमिका रही है और यह देश में राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन चुका है।
के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं।
इसकी वजह से हाइवे नेटवर्क का विस्तार 1.5 लाख किलोमीटर से ज्यादा हो चुका है।
देश में 74 से बढ़कर 160 से ज्यादा एयरपोर्ट संचालन में हैं।
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
मेट्रो शहरों से आगे बढ़कर मेट्रो ट्रेन अन्य शहरों तक पहुंच चुके हैं।
नमो भारत ट्रेनों का भी लगातार विस्तार हो रहा है।
रेलवे की लाइनों का इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है और सभी बड़े, मंझोले और अन्य रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प करने वाला प्रोजेक्ट जारी है।
Tags :
#मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन