Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

Sports : FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Abhyuday Bharat News / Tue, Jun 16, 2026 / Post views : 6

Share:

फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रुप स्टेज के छठे दिन फुटबॉल प्रशंसकों को कई बड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि किलियन एम्बापे की फ्रांस भी जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं दिन के आखिरी मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम कांगो से भिड़ेगी।

बता दें कि ग्रुप I और ग्रुप J की टीमें छठे दिन एक्शन में नजर आएंगी। हालांकि सबसे ज्यादा निगाहें अर्जेंटीना पर टिकी रहेंगी, जो खिताब बचाने के मिशन के साथ मैदान में उतरेगी। फुटबॉल प्रेमियों को एक बार फिर लियोनेल मेसी का जादू वर्ल्ड कप के मंच पर देखने का मौका मिलेगा।

फ्रांस बनाम सेनेगल से होगी दिन की शुरुआत

दिन का पहला मुकाबला फ्रांस और सेनेगल के बीच खेला जाएगा। यूरोपीय दिग्गज फ्रांस जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत कर टूर्नामेंट में मजबूत संदेश देना चाहेगा। हालांकि अफ्रीकी टीम सेनेगल को हल्के में नहीं लिया जा सकता। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 17 जून को रात 12:30 बजे से खेला जाएगा।

इराक और नॉर्वे के बीच होगी टक्कर

ग्रुप I के दूसरे मुकाबले में इराक और नॉर्वे आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत करना चाहेंगी। बोस्टन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। मैच भारतीय समयानुसार 17 जून को सुबह 3:30 बजे शुरू होगा।

अर्जेंटीना बनाम अल्जीरिया: दिन का सबसे बड़ा मुकाबला

छठे दिन का सबसे चर्चित मुकाबला मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच खेला जाएगा। अर्जेंटीना की टीम अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत करेगी। दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें लियोनेल मेसी पर रहेंगी, जो एक बार फिर वर्ल्ड कप में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। यह मुकाबला कैनसस सिटी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से खेला जाएगा।

ऑस्ट्रिया और जॉर्डन के लिए अहम मुकाबला

ग्रुप J के दूसरे मैच में ऑस्ट्रिया और जॉर्डन की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए शुरुआती मुकाबले में जीत हासिल करना बेहद महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इससे नॉकआउट चरण की राह आसान हो सकती है। यह मुकाबला सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।

रोनाल्डो पर रहेंगी निगाहें, कांगो से भिड़ेगी पुर्तगाल

दिन का आखिरी मुकाबला पुर्तगाल और कांगो के बीच खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजरें पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर टिकी होंगी। पुर्तगाल जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेगी, जबकि कांगो उलटफेर की उम्मीद लेकर मैदान में उतरेगी। यह मुकाबला ह्यूस्टन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से खेला जाएगा।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के छठे दिन मेसी और रोनाल्डो जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी फुटबॉल प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ा देगी। ऐसे में यह दिन टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक दिनों में से एक साबित हो सकता है।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts