Thu, 18 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

किसानों के लिये सलाह, माह जून 2026 के प्रमुख कृषि कार्य-डॉ.चंद्रशेखर खरे, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक

राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

ममता बनर्जी की जान खतरे में…,’ दीदी की सुरक्षा में तैनात PSO को सुवेंदु सरकार ने हटाया, महुआ मोइत्रा गुस्से से हुईं लाल

भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराया, श्री चरणी ने झटके 4 विकेट

Batwara 1947 से सामने आया स्टार्स का फर्स्ट लुक, Sunny Deol-Preity Zinta के साथ दिखेगी दमदार स्टारकास्ट …

अभिषेक बनर्जी गिरफ्तार होंगे! एमपी हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटाई, 6 साल पुराने मामले में आई मुसीबत

‘शिकारी नया है, जाल पुराना…,’ उद्धव ठाकरे की शिवसेना टूटने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज

18 June History : हल्दीघाटी युद्ध से लेकर पहले वर्ल्ड फूड प्राइज तक, जानिए आज के दिन की प्रमुख घटनाएं

जब ट्रंप की बात पर पीएम मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए, जानें अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा क्या कहा?

झारखंड राज्यसभा की 2 सीटों पर वोटिंग आज, JMM से बैजनाथ, कांग्रेस से प्रणव मैदान में...

सूचना

CG NEWS : किसानों के लिये सलाह, माह जून 2026 के प्रमुख कृषि कार्य-डॉ.चंद्रशेखर खरे, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 18, 2026 / Post views : 13

Share:

-::संयुक्त जन जागरूकता अभियान::-

(स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान समाज सेवक स्व. हिंच्छाराम खरे एवं स्व.गणेशराम खरे तथा महान देहदानी स्व.मनोज कुमार खरे''की स्मृति मे) डॉ.चंद्रशेखर खरे, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक, प्रक्षेत्र प्रबंधक (सस्यविज्ञान) एवं जितेन्द्र कुमार खरे, प्रक्षेत्र विस्तारअधिकारी द्वारा कृषक जनहित मे किसानो के लिए सलाह इस जून माह के प्रमुख कृषि कार्य...

1. सोयाबीन अरहर एवं धान हेतु जमीन तैयार कर बुवाई करे.

2. खेत की साफ-सफाई एवं मेंड की मरमम्त आवश्यक रूप से ईस माह मे करना ही चाहिए.

3. खरीफ की लता वाली फसलें जैसे-लौकी, कुमडा को पालीबैग मे पौधा तैयार करे व करेला बरबत्ती लगाने हेतु अच्छी किस्म का चंयन कर मेड नाली पद्धति से फसल लगाना सुनिश्चित करे कुन्द्रू वा परवल लगाने हेतु खेत तैयार करे.

4. खरीफ फसल मे सहारा देने हेतु पर्याप्त व्यवस्था करे मचान की मरम्मत करे.

5. जो किसान भाई फलदार पौधों लगाना चाहते है वे वर्तमान मे खेतों मे वर्षा मे पौधे लगाने हेतु गड्ढे खोदने का कार्य प्रारंभ करे.

6. धान का थरहा डालने या बुवाई से पूर्व स्वयं उत्पादित बीजों को 17 प्रतिशत नामक के घोल से उपचारित करे, प्रमाणित या आधार श्रेणी के बीजों को पैकेट मे प्रदाय किए गए फफूँद नाशक से अवश्य उपचारित करे

7. अदरक एवं हल्दी को रोपित फसल मे पलवार मलचिंग करे और जलनिकास नालियों को वर्षा पूर्व ठीक करे.

8. धान की बुवाई कतारों मे करे, कतार बोनी धान मे बुवाई के 03 डिन के अंदर अंकुरन पूर्व प्रस्तावित निन्दनाशक की वैज्ञानिक अनुशानशित मात्रा का च्छिड़काव करे .

9. शीघ्र एवं मध्य अवधि की धान किस्मों की कतार बुवाई करे, जिसमें बियासी की आवश्यकता नही होती एवं धान 10-15 दिन पहले पॅक कर तैयार हो जाती है.

10. फलों जैसे अमरूद, आम, नींबू,अनार मे कटाई च्छाटाई करे, साथ ही च्छाटाई किए हुय शाखा के शीर्ष पर बोर्डो मिश्रण का लेपन करे.

11. गेंदा एवं वर्षाकालीन एकवर्षीय पौधों हेतु नर्सरी तैयार करे.

12. पशुओ को गलघोटू एवं लंगड़ा बुखार बिँमारी से बच्छाव के टिके अवश्य वश्य ही लगवाएं.पशुओ को विटमिन एवं लवन श्रावण मिश्रित आहार जरूर दे.

13 दामिनी एप को गूगल प्ले स्टोर से डॉउनलोड करके बिजली वज्रपात वर्षा की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते है साथ ही अपने तथा पालतू जानवरों को आकाशीय बिजली गिरने से बचाव कर सकते है.

14 अत्यधिक गरज चमक बिजली गिरने की संभावना हो और आपको ठहरने का कोई उचित स्थान नही मिल रहा हो,तो अपने घुटनों को जोड़ते हुए तथा कानों मे हाथ रखते हुए खुली जगहों पर ही बैठ जाएँ.

15 अत्यधिक गरज चमक बिजली गिरने की संभावना हो तब की स्थिति में पेड़ पौधों झाड़ियों में शरण ना लें.

16 क्राप डाक्टर और राइस आई.एफ.सी एप को गूगल प्लेस्टोर से डॉउनलोड करके स्वयं कृषि के डाक्टर बने.

17.धान के बीजोपचार की वैज्ञानिक प्रबंधन प्रौद्योगिकी:-> धान के बीजोपचार के लिए बावेस्टिन (कार्बेन्डाजिंम 50% WP) सबसे लोकप्रिय और प्रभावी फफूंदनाशक है। यह बीज जनित और मिट्टी जनित रोगों से फसल को बचाता है। बावेस्टिन, थायरम या केप्टन में से किसी भी एक रसायन का उपयोग करके उपचार किया जा सकता है।

18. बावेस्टिन से बीजोपचार, यह एक प्रणालीगत फफूंदनाशक है जो पौधे के अंदर जाकर रोगों से सुरक्षा करता है।मात्रा: 2 से 3 ग्राम प्रति किलो धान के बीज।विधि:- बीजों को पहले थोड़ा नम कर लें। फिर प्रति किलो बीज के हिसाब से बावेस्टिन पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि हर बीज पर दवा की एक समान परत चढ़ जाए।

19. थायरम (Thiram) से बीजोपचारयह एक संपर्क (Contact) फफूंदनाशक है जो मुख्य रूप से अंकुरण के समय होने वाले रोगों से बचाता है।मात्रा: 2.5 से 3 ग्राम प्रति किलो धान के बीज।विधि: इसे सूखे बीजों में अच्छी तरह मिलाएं ताकि बीज गुलाबी/सफेद रंग के कोट से ढक जाएं।

20. केप्टन (Captan) से बीजोपचार की यह भी एक बेहतरीन संपर्क फफूंदनाशक है जो फफूंद को शुरुआती अवस्था में पनपने नहीं देता।मात्रा: 2-3 ग्राम प्रति किलो धान के बीज।विधि: निर्धारित मात्रा को बीजों के साथ किसी बर्तन या प्लास्टिक बैग में डालकर अच्छी तरह मिलाकर परत चढा़ये।

21. महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सावधानियां:-दवा का चयन: तीनों में से किसी एक ही दवा का इस्तेमाल करें। (आप चाहें तो बावेस्टिन और थायरम का 1:1 अनुपात में मिश्रण भी उपयोग कर सकते हैं)।नमी: बीजों को उपचारित करने के बाद छांव में सुखाएं और फिर बुवाई करें।सुरक्षा: रसायनों का उपयोग करते समय हमेशा हाथों में दस्ताने पहनें और मुंह पर मास्क लगाएं।

कृषक जनहित समाजहित में प्रचारित एवं प्रसारित🌾🌾🌾

"कृषि जीवनस्य आधारम" यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब लाइक एवं कमेंट, शेयर अवश्य करें...

https://youtu.be/WJ8kudl_4T8?si=R_HVsIUBH5yiaUSg

कृषकों की सेवा में सदैव तत्पर कृषि वैज्ञानिक

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

शुभेच्छुक...

डॉ.चंद्रशेखर खरे, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक

प्रक्षेत्र प्रबंधक,शोध विद्ववान,सस्य विज्ञान

कृषि विज्ञान केंद्र, इं.गाँ.कृ.वि.वि. रायपुर

कृषक वैज्ञानिक सलाहकार कैरियर मार्गदर्शक,

संयुक्त जन जागरूकता अभियान, पामगढ़

8770414150, 6264388869

धर्मेन्द्र कुमार खरे-निदेशक एवं प्रमुख

संयुक्त जन जागरूकता अभियान, पामगढ़

जितेंद्र कुमार खरे, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी

सुमन खरे, वरिष्ट समाज सेविका.पामगढ़

-------------------------------------

अधिक जानकारी के लिए अपने नज़दीकी कृषि विज्ञान केंद्रो से संपर्क करे.

News By : Anil Baghel ABN

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts