Fri, 05 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : भाजपा और विकास का 36 का आंकड़ा अखिलेश ने बोला हमला, कहा- BJP ने सपा सरकार के समय के विकास परियोजनाओं को बर्बाद कर दिया..

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 3, 2026 / Post views : 17

Share:

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाजवादी पार्टी की सरकार के समय के विकास परियोजनाओं को बर्बाद कर दिया। समाजवादी पार्टी की सरकार ने पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए साइकिल ट्रैक बनाया। साइकिलिंग को बढ़ावा दिया। भाजपा सरकार और विकास का छत्तीस का आंकड़ा है। जिस वेलोड्रोम पर साइकिल दौड़ती है वो भाजपा सरकार के 9 सालों में ठहरा हुआ है।

इसीलिए भाजपा साइकिल से नफरत करती है

समाजवादी पार्टी सरकार में लखनऊ समेत अन्य शहरों में साइकिल ट्रैक बनाया गया। आगरा से इटावा के बीच 207 किलोमीटर साइकिल हाई-वे बनाया गया। यह साइकिल हाई-वे ताज महल को इटावा लायन सफारी से जोड़ता है। साइकिल ट्रैक समाजवादी पार्टी सरकार का विजनरी कार्य है। इसके जरिए समाजवादी सरकार पर्यावरण से लेकर ईधन खपत कम करने और साइकिलिंग से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। समाजवादी पार्टी का चुनाव चिह्न साइकिल है। साइकिल को लेकर समाजवादियों का विशेष लगाव है। इसीलिए भाजपा साइकिल से नफरत करती है।

साइकिल को चुनाव चिह्न के रूप में अपनाया

अखिलेश ने बताया कि भारत में 1 लाख साइकिलें 1951 में विदेशों से मंगाई गई थी। 1900 में इंग्लैंड-जापान से इसके कलपुर्जे मंगाए जाने लगे। 1953 में आगरा में साइकिल के कल पुर्जे बनाने का पहला कारखाना लगा था। समाजवादी पार्टी ने अपने गठन के समय से ही साइकिल को चुनाव चिह्न के रूप में अपनाया है। पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी विचारधारा को आम जनता, किसानों और पिछड़े वर्गों के हितों से जोड़कर देखा। साइकिल का प्रतीक इस विचारधारा के अनुरूप था, क्योंकि यह आम आदमी के जीवन, श्रम और संघर्ष को दर्शाता है।

राजनीतिक पहचान का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कई बार साइकिल यात्राओं के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित किया और इस प्रतीक को नई पीढ़ी के बीच लोकप्रिय बनाया। साइकिल और समाजवादी पार्टी का रिश्ता केवल चुनावी पहचान तक सीमित नहीं है। यह रिश्ता उस विचारधारा, संघर्ष और जनसरोकार से जुड़ा है जिसे पार्टी अपने राजनीतिक दर्शन का आधार मानती है। साइकिल आम आदमी की यात्रा, मेहनत और उम्मीदों का प्रतीक है, और यही कारण है कि यह समाजवादी पार्टी की राजनीतिक पहचान का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts