Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

BILASPUR NEWS : पत्रकारिता के नाम कथित वसूली का आरोप, फूलवती यादव ने एसपी रायगढ़ से की शिकायत

Abhyuday Bharat News / Tue, Aug 11, 2026 / Post views : 240

Share:

लैलूंगा। ग्राम कोडकेल, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ निवासी फूलवती यादव ने कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को लिखित शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में फूलवती ने आरोप लगाया है कि बिलासपुर से संबंधित कुछ कथित पत्रकार एवं अन्य लोग उससे मिलने लैलूंगा पहुंचे और उसे भरोसा दिलाया कि पुलिस में उनके बताए अनुसार शिकायत करने पर उसे न्याय दिलाया जाएगा।

फूलवती के अनुसार, पहले एक नोटरी तैयार कराई गई और इसके बाद उसके हस्ताक्षर कराकर उसके लिव-इन पार्टनर उजागर सिदार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कराई गई।

न्याय दिलाने के नाम पर रकम लेने का आरोप

शिकायतकर्ता फूलवती यादव का आरोप है कि मामले का समाधान कराने एवं न्याय दिलाने के नाम पर उससे ₹50,000, ₹17,000 और ₹10,000 लिए गए। इनमें से दो भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किए जाने की बात शिकायत में कही गई है।

फूलवती का कहना है कि जब अपेक्षित समाधान नहीं हुआ तो उसने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की। आरोप है कि संबंधित लोगों से फोन पर संपर्क करने पर उसे कथित रूप से धमकियां भी दी गईं। इसके बाद उसने थक-हारकर पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से की।

कई लोगों के नाम शिकायत में शामिल

फूलवती द्वारा दी गई शिकायत में सरोज केरकेट्टा, प्रज्ञा श्रीवास उर्फ पद्मिनी श्रीवास, मोनू और संजय मिश्रा के नाम का उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

जांच के बाद ही स्पष्ट होगी सच्चाई

शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। इसलिए पूरे मामले में पुलिस जांच महत्वपूर्ण होगी। शिकायत में किए गए भुगतान, ऑनलाइन लेन-देन, कॉल रिकॉर्ड, नोटरी दस्तावेज तथा पुलिस को दी गई शिकायत सहित अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

फूलवती यादव ने अपनी शिकायत के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts