Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : युद्ध के बीच भारतीय की अस्थियों को कुवैत से लाने में जुटा विदेश मंत्रालय, खाड़ी में बढ़ा हमलों का खतरा?

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 30, 2026 / Post views : 127

Share:

अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान खाड़ी के बहरीन, कतर, कुवैत, सऊदी अरब और यूएई पर लगातार हमले हो रहे हैं। खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीय रहते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अब तक आठ भारतीयों की मौत हो चुकी है।

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान बीच जारी युद्ध के दौरान कुवैत के खारे पीने को मीठा बनाने वाले एक सरकारी संयंत्र पर हमला हुआ है, जिसमें एक भारतीय की मौत हो गई है। अब उसकी अस्थियों को भारत लाने की कोशिश की जा रही है। कुवैत में भारतीय दूतावास ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख जताया है। भारतीय दूतावास कुवैती अथॉरिटीज के साथ तालमेल करके हर संभव सपोर्ट और मदद मुहैया करा रहा है। इस मामले में अब भारतीय की अस्थियों को भारत वापस लाने की तैयारी की जा रही है। कुवैत समेत पूरे खाड़ी में करीब 1 करोड़ भारतीय रह रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय और भारतीय विदेश मंत्रालय मामले पर करीब से नजर रखे हुए है।

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने क्या कहा

कुवैत में भारतीय दूतावास ने कहा है- कल कुवैत के डिसैलिनेशन फैसिलिटी (खारे पानी को मीठा बनाने वाला संयंत्र) पर हुए हमले एक भारतीय के दुखद निधन पर गहरा शोक जताते हैं। दूतावास कुवैती अधिकारियों के साथ मिलकर हर संभव सपोर्ट और मदद करने के लिए कदम उठा रहा है।

अस्थियों के लिए दूूत परामिता त्रिपाठी मोर्चुरी पहुंचीं

कुवैत में भारतीय दूतावास में दूत परामिता त्रिपाठी ने सोमवार को कुवैत की सेंट्रल मोर्चुरी का दौरा किया है, जहां भारतीय की अस्थियां रखी गई हैं। दूत ने क्रिमिनल एविडेंस विभाग की जनरल मैनेजर ब्रिगेडियर अब्दुलरहीम अल अवधी से मुलाकात की और मामले में संवेदनशीलता के साथ सपोर्ट करने और कोशिश करने के लिए सराहना की है।

भारतीय का शव लाए जाने की कोशिश

कुवैत में भारतीय दूतावास मरने वाले भारतीय के परिवार के साथ संपर्क में है। साथ ही, मृतक की अस्थियों को जल्द लाए जाने के लिए कोशिश कर रहा है। इस मामले को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी री-ट्वीट कर पोस्ट किया है।

तमिलनाडु का रहने वाला था भारतीय

  • इंडियंस इन कुवैत डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, कुवैत में मरने वाले व्यक्ति का नाम सेल्वम है, जो तमिलनाडु का रहने वाला था। उसकी मौत कुवैत में रहने वाले भारतीयों के लिए गहरा सदमा है।

  • यह अटैक मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रिसिटी, वॉटर और रिन्युवेबल एनर्जी (MEW) डिसैलिनेशन फैसिलिटी पर हुआ था, जिसमें सेल्वम की मौत हो गई।


अमेरिका-ईरान युद्ध में अब तक 4,500 की मौत

फर्स्ट पोस्ट की एक खबर के अनुसार,अमेरिका -ईरान युद्ध में अब तक 4500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस युद्ध के वजह से अब तक खाड़ी में 8 भारतीयों की जान जा चुकी है। इस युद्ध के चलते बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब और यूएई पर हमले हो रहे हैं।

खाड़ी में एक करोड़ भारतीय रहते हैं

  • मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, खाड़ी में करीब 1 करोड़ भरतयीय रहते हैं । इसमें करीब 90 लाख नॉन रेजिडेंट इंडियन और पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन के लोग पूरे पश्चिम एशिया में रहते हैं।

  • यूएई में 39 लाख, सऊदी अरब में 27.5 लाख, कुवैत में 10.1 लाख, ओमान में 6.62 लाख और बहरीन में 3.47 लाख भारतीय रहते हैं। वहीं, 10,765 भारतीय ईरान में रहते हैं।

  • वहीं, 1.23 लाख भारतीय इजरायल में रहते हैं। ज्यादातर भारतीय कंस्ट्रक्शन, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, डोमेस्टिक और केयर वर्क में लगे हुए हैं। ये भारतीय 2024 में 135 बिलियन डॉलर पैसे भारत भेज चुके हैं।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts