Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

महाराष्ट्र :-अमरावती न्यूज : 'हिंदू बेटियों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं', नासिक टीसीएस मामले पर बीजेपी नेता नवनीत राणा के तेवर तल्ख

Abhyuday Bharat News / Sat, Apr 25, 2026 / Post views : 130

Share:

आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित धर्मांतरण से जुड़े मामले को लेकर बीजेपी नेता नवनीत राणा ने तल्ख तेवर अपनाया है। उन्होंने नासिक टीसीएस और अचलपुर-परतवाड़ा में हुई घटना का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्यारे खान पर निशाना साधा।

अमरावती: बीजेपी नेता नवनीत राणा ने नासिक टीसीएस में कथित लव जिहाद मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नासिक टीसीएस और अचलपुर-परतवाड़ा में हुई घटना का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्यारे खान पर निशाना साधा। बीजेपी नेता नवनीत राणा ने ने सवाल किया कि जब नासिक में टीसीएस की बेचारी लड़कियों को बुर्का पहनने और बीफ-मटन खाने के लिए मजबूर किया जा रहा था, तब उनकी आवाज क्यों नहीं उठी?

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्यारे खान पर निशाना
नवनीत राणा ने कहा कि प्यारे खान ने तब आवाज क्यों नहीं उठाई, जब टीसीएस नासिक में यह घटना हुई थी? तब बेचारी लड़कियों को बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया जा रहा था, उन्हें बीफ-मटन खाने के लिए मजबूर किया जा रहा था। आज अचलपुर-परतवाड़ा घटना को लेकर प्यारे खान के पेट में दर्द हो रहा है। प्यारे खान, आप क्या कह रहे हो? अगर कोई मेरी हिंदू बेटियों पर जुल्म करेगा, उनका वीडियो वायरल करेगा, उनका गलत इस्तेमाल करेगा तो नवनीत राणा मैदान में डटी रहेंगी। तुम जो चाहो कर सकते हो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। पहले तुम जवाब दो।

'कोचिंग जिहाद' का जिक्र
उन्होंने आगे कहा कि प्यारे खान हिंदू धर्म को समझते हैं, लेकिन पाकिस्तान में कुछ अच्छा होता है तो उनका झंडा पूरे महाराष्ट्र में लहराया जाता है। उन्होंने प्यारे खान से सवाल किया कि टीसीएस घटना में क्या कार्रवाई हुई? पुलिस थानों में दर्ज 'लव जिहाद' के सभी मामलों पर प्यारे खान क्या कहते हैं? तथाकथित 'कोचिंग जिहाद' के मामलों पर उनका क्या रुख है?

अखिलेश, उद्धव पर हमला
नवनीत राणा ने अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे और प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिवारों की महिलाओं को पहले से ही प्लेटफॉर्म मिल जाता है, लेकिन आम कार्यकर्ताओं और मजदूरों की बेटियों को राजनीति में आने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। मेरा अखिलेश यादव से भी एक सवाल है। जब आपकी जीवनसाथी लोकसभा के सदस्य बनती हैं तो उन्हें मंच मिल जाता है, लेकिन आम कार्यकर्ताओं और मजदूरों की बेटियों को उस मंच तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। जो कामकाजी महिला राजनीति में आना चाहती है, उसे कोई समर्थन नहीं मिलता। जहां आपके अपने परिवारों की महिलाओं को मंच मिल जाता है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ही इस देश की महिलाओं को मंच और अवसर दे रहे हैं।

प्रियंका गांधी पर कसा तंज
प्रियंका गांधी के संसद में महिला आरक्षण बिल पर दिए गए बयान पर नवनीत राणा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी संसद में बोल रही थीं और अमित भाई हंस रहे थे। वह बिल पर नहीं हंस रहे थे, बल्कि उस तरीके पर हंस रहे थे जिस तरह से प्रियंका गांधी इस मुद्दे पर बोल रही थीं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts