Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: छठ पूजा से पहले बिहार में ठंड ने दी दस्तक, दिल्ली में दमघोंटू हवा; जानें अन्य राज्यों का हाल

Admin / Sun, Nov 3, 2024 / Post views : 382

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

बिहार की बात करें तो मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस बार नवंबर के पहले हफ्ते में तापमान काफी अधिक है. आमतौर पर इस समय तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम हो जाता था, लेकिन अभी यह 20 डिग्री से ऊपर बना हुआ है.

नई दिल्ली: देखा जाए तो इस समय पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है. कई राज्यों में ठंड की आहट शुरू हो गई है. वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां गर्मी की अहसास महसूस हो रही है. बात करें दक्षिण भारत की तो दक्षिण के कुछ राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. बिहार की बात करें तो मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस बार नवंबर के पहले हफ्ते में तापमान काफी अधिक है. आमतौर पर इस समय तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम हो जाता था, लेकिन अभी यह 20 डिग्री से ऊपर बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी बिहार में मौसम साफ रहेगा. धीरे-धीरे ठंड का असर दिखेगा. 4 नवंबर के बाद से तापमान में गिरावट के संकेत हैं. 15 नवंबर के बाद से राज्य में ठंड का असर पूरी तरह से दिखने लगेगा. मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में बिहार के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है. अगले एक हफ्ते तक मौसम में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है. दिल्ली की बात करें तो यहां प्रदूषण पर कोई नियंत्रण नहीं दिख रहा है. दिल्ली में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है, मगर सबसे परेशान करने वाली बात है कि दमघोंटू हवा ने लोगों को और तबाह कर दिया है. दिवाली से पहले हवा की गुणवत्ता में किसी तरह की बदलाव नहीं देखी जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दिल्ली में मौसम साफ रहेगा. इसके अलावा आने वाले 4 दिनों में राजधानी का मौसम ऐसा ही बना रहेगा.अब नवंबर में ही सर्दी बढ़ने के आसार दिख रहे हैं. दिल्ली के आस-पास इलाकों में भी यही स्थिति बनी रहेगी.

प्रदूषण की स्थिति

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब'' श्रेणी में दर्ज की गई, हालांकि एक दिन पहले की तुलना में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार हुआ. न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है. सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 327 दर्ज किया गया.

उत्तर प्रदेश का कैसा होगा हाल?

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. आईएमडी के अनुसार, भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र में बहुत हल्की बारिश की संभावना है. वहीं,पश्चिमी यूपी मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, आज ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है. दक्षिण भारत के भी कई राज्यों में बारिश हो सकती है. केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में गरज के साथ बारिश हो सकती है. आज कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts