Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

वेस्ट बंगाल :- कोलकत्ता न्यूज : पश्चिम बंगाल चुनाव में वोट शेयर में बड़ा उलटफेर, कहां BJP से कमजोर पड़ गईं ममता बनर्जी...

Abhyuday Bharat News / Mon, May 4, 2026 / Post views : 305

Share:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: पश्चिम बंगाल में वोट शेयर में बीजेपी से पिछड़ी टीएमसी। सीटों में हो रहे बदलाव के पीछे की सामने आ रही असली कहानी।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद वोटों की गिनती का काम जारी है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अभी तक की मतगणना में बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर लगातार बढ़त बना रखी है। हालांकि अभी मतगणना में कई चरणों की गिनती का काम बाकी है, लेकिन अगर वोट शेयर को ही संकेत समझें तो राज्य में बहुत बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं, जिसमें फाल्टा सीट को छोड़कर बाकी 293 सीटों के लिए ही वोटों की गिनती का काम चल रहा है। इसमें चुनाव आयोग के आंकड़ों के हिसाब से अभी तक की वोटों की गिनती में बीजेपी ने टीएमसी पर बड़ी बढ़त बनाई है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी-टीएमसी का वोट शेयर

  • वहीं वोट शेयर की बात करें तो 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मुकाबले भारतीय जनता पार्टी को काफी ज्यादा फायदा मिलता दिख रहा है। बीजेपी को फिलहाल 45% के करीब वोट मिलते नजर आ रहे हैं।

  • वहीं टीएमसी को 42% के करीब वोट मिल रहे हैं।

  • मतलब, बीजेपी और टीएमसी के बीच वोट प्रतिशत का बड़ा फासला है।


पश्चिम बंगाल में 2021 में बीजेपी-टीएमसी को मिले वोट

  • अगर 2021 के विधानसभा चुनावों का वोट शेयर देखें तो टीएमसी को इस बार बहुत ज्यादा नुकसान होता नजर आ रहा है।

  • 2021 में टीएमसी 290 सीटों पर लड़ी थी और उसे 48.59% वोट मिले थे।

  • वहीं बीजेपी ने 293 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और वह सिर्फ 38.1% वोट ले पाई थी।


बीजेपी को मिल रहा है फायदा, टीएमसी को नुकसान


पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को 152 सीटों और 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान हुआ था। बाद में फाल्टा विधानसभा सीट के चुनाव गड़बड़ियों की वजह से चुनाव आयोग ने रद्द कर दिए। वहां 21 मई,2026 को फिर से मतदान होगा और वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts