Sat, 25 Apr 2026
Logo

ब्रेकिंग

कोरबा में ‘राख परिवहन घोटाला’ बना जानलेवा: डैम की हालत चिंताजनक, जेसीबी हादसे में मौत से उठे बड़े सवाल

यमुना नदी में ट्रैक्टर समेत समाया परिवार, अवैध खनन के गड्ढे में फंसी 4 जिंदगियां; ग्रामीणों ने दिखाई अदम्य साहस

बंद मकान में लगी आग ने 9 घरों को चपेट में लिया, लोगों ने बाहर निकलकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

जूते-चप्पल की माला, मुंडन किया, पत्नी के साथ अर्धनग्न घुमाया, सूरजपुर में ग्रामीणों युवक को दी खौफनाक सजा

अल नीनो की दस्तक से बदलेगा मौसम का ‘मूड’, मई-जून से झुलसाएगी गर्मी, बारिश पर पड़ेगा सीधा असर!

SVC63 रिलीज: सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी, ईद पर 2027 में धूम मचाएगी नयनतारा संग एक्‍शन फिल्‍म

'खलनायक रिटर्न्‍स' टीजर: 33 साल बाद बदला लेने लौटा 'बल्लू', संजय दत्त के खूंखार अवतार ने चौंकाया

चीन के गले में हमेशा चुभेगा, भारत ने दबा दी ऐसी कमजोर नस, समंदर में दो देशों में रख दिए बड़े कदम

राम मंदिर में दर्शन के लिए पुरुषों को धोती-कुर्ता तो महिलाओं को साड़ी पहनने की सलाह, ट्रस्ट की अपील जानिए

अरविंद केजरीवाल के साथ मीटिंग,टिकट देने का वादा,पार्टी टूटने से पहले AAP में क्या हुआ

सूचना

बिहार :-पटना न्यूज : बीजेपी का मिशन 50: नीतीश-निशांत की यात्रा के बीच सम्राट चौधरी का मास्टर प्लान, क्या शुरू होगी नई जंग

Abhyuday Bharat News / Sat, Apr 25, 2026 / Post views : 12

Share:

बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पहली बार बीजेपी की सरकार बन गई, लेकिन पार्टी की ओर से जनाधार बढ़ाने और संगठनात्मक मजबूती के लिए नई रणनीति अपनाने का संकेत दिया गया है। नीतीश कुमार और निशांत कुमार की यात्रा के बीच बीजेपी की नजर भी वोट बैंक में बढ़ोतरी पर है।

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और निशांत कुमार की बिहार यात्रा के बीच बीजेपी का बैक टू बैक प्लान रेडी है। अब बीजेपी भी अपना वोट बैंक बढ़ाने की राह पर चल पड़ी है। बीजेपी की इंटरनल बैठक में रणनीतिकारों का अंततः गठबंधन की बाध्यता का दर्द छलक ही गया। सूत्र बताते हैं कि बिहार की बागडोर संभाले राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी प्रशिक्षण बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लगे हाथ टास्क भी दे डाला। सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही बीजेपी के भीतर एकला चलो का राग क्यों गाया जाने लगा समझिए।

नीतीश निशांत की जोड़ी यात्रा पर


गठबंधन की राजनीति के साथ बीजेपी का सत्ता में बने रहने के बावजूद एमपी और राजस्थान की तरह सत्ता सुख पाने की छटपटाहट तो बेचैन करती ही रही है। अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े जयंती समारोह में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जो कहा था कि सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा, यही छटपटाहट बीजेपी के आम कार्यकर्ता के बीच भी है। सूत्र बताते हैं कि कुछ दिन पहले हुई प्रशिक्षण बैठक में जब ने शिरकत की तो उनके सामने सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सरकार अब तक नहीं बनने का दर्द छलक गया और पूछ भी बैठे कि कब बनेगी बिहार में बीजेपी की सरकार!

50 प्रतिशत वोट का टारगेट टच करें: सम्राट

प्रशिक्षण बैठक को संबोधित करने के पहलेमुख्यमंत्री सम्राट चौधरीने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें धन्यवाद भी द‍िया। सूत्र बताते हैं कि जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन की घड़ी आई तो उन्‍होंने कार्यकर्ताओं की मंशा का जवाब देते कहा कि गठबंधन की राजनीति एक समीकरण है, जहां से वोट का वह गणित हासिल होता है जो सरकार के गठन का रास्ता खोलता है। आप सब सक्रिय हो जाएं, 50 प्रतिशत वोट के टारगेट छू लें तो आप अपने सपने को प्राप्त कर सकते हैं।

क्यों भाजपा बेचैन है?

दरअसलनीतीश कुमारके स्वास्थ और उम्र को देखकर राजनीतिक गलियारों में यह हवा चल पड़ी कि जदयू समाप्त हो जाएगा। लेकिन नीतीश कुमार और उनके पुत्र निशांत कुमार ने मिलकर बिहार की यात्रा की जो ठानी है, वहां से निशांत की जदयू का दूसरा अध्याय शुरू होगा। राजद की राजनीति को परास्त कराने का टेस्टेड फॉर्मूला जदयू, लोजपा, हम और रालोमो का गठबंधन बन गया है। बीजेपी सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्रित्व काल में क्या लव-कुश वोट का पूरी तरह साध पाएगी? या फिर एनडीए गठबंधन के लिए निशांत कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यू और उनकी छतरी तले लव-कुश का वोट बैंक बीजेपी के लिए अनिवार्यता बनी रहेगी? मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तो बतौर लक्ष्य 50 प्रतिशत वोट की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधे पर डाल दी है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts