Thu, 25 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्जला एकादशी पर हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु, प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 40 सेक्टर में बांटा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR, अखिलेश ने BJP पर कसा तंज कहा-भाजपा राज में फुनगी को फांसी और शाखाओं को मिलेगी माफी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: CM योगी के सख्त रुख के बाद FIR, सभी 8 आरोपी पुलिस की हिरासत में

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, फीस में 14 साल बाद बड़ी बढ़ोतरी ; देखें पूरी रेट लिस्ट

Breaking News:जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 3 आतंकवादी ढेर

दिल्ली रेप-मर्डर का आरोपी नपुंसक निकला: बोला-रेप की कोशिश की, नहीं कर सका तो मार डाला।

किचन के कांच के कंटेनर हो गए हैं चिपचिपे? इन 5 आसान स्टेप्स से मिनटों में लौटेगी नई जैसी चमक …

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल

मंगेतर हत्याकांड’ में अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, सिया गोयल बोली- ‘केतन को सब बताया था फिर भी नहीं तोड़ रहा था शादी, फिर…,

इंग्लैंड में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए होगा अलग ड्रेसिंग रूम, ICC नियमों के तहत लिया गया फैसला, जानिए वजह

सूचना

जम्मू - कश्मीर न्यूज़ : Breaking News:जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 3 आतंकवादी ढेर

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 25, 2026 / Post views : 9

Share:

श्रीनगर. दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के तुलरान इमामसाहब इलाके में सोमवार शाम आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।  

पुलिस ने कहा, “लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) के तीन आतंकवादी मारे गए है। उनकी असली पहचान का पता लगाया जा रहा है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। तलाशी अभी जारी है।

इससे पहले पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई।

जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे। तभी आतंकवादियों ने अपने बचाव में गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

एक आतंकी ने की थी रेहड़ी वाले की हत्या

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों में एक रेहड़ी वाले की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादी भी शामिल है। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। कश्मीर पुलिस ने आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के हवाले से एक ट्वीट किया, “मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक आतंकवादी की पहचान गांदरबल के मुख्तार शाह के रूप में हुई है, जो बिहार के एक रेहड़ी वाले वीरेंद्र पासवान की हत्या करने के बाद शोपियां चला गया था।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts