Thu, 11 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंकों का डर : गणित-भय, आत्मविश्वास और बच्चों का भविष्य

LPG सिलेंडर पर सख्त हुई सरकार, PNG अपनाने पर जोर, सिलेंडर सरेंडर करने को मिल सकता है नोटिस

दावे 'विश्वगुरु' के, मगर देश में एक परीक्षा ईमानदारी से नहीं करवा सकते; राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

जॉर्जिया से भारत लाया जा रहा खूंखार गैंगस्टर, विदेश में बैठकर चला रहा था रंगदारी और सुपारी का नेटवर्क

मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ शिकायत दर्जः राज्यसभा चुनाव में चुनावी हलफनामे में करोड़ों रुपये की संपत्ति छुपाने का आरोप

Welcome to the Jungle का मजेदार ट्रेलर रिलीज, लोटपोट कर देगी 2 हजार करोड़ की फेक फिल्म

किसान ने की आत्महत्या की कोशिश : खेत के बीच से नहर बनाने पर खाया जहर, गंभीर हालत में ICU में भर्ती

CM हेल्पलाइन में शिक्षा मंत्री के खिलाफ शिकायत, सुनिए बातचीत का ऑडियो….

खाड़ी युद्ध के बीच छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भर्ती विज्ञापन जारी, इजराइल में होम-बेस्ड केयर गिवर के 3,500 पदों पर निकाली

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को

सूचना

रायपुर : : सीएम हेल्पलाइन : एक कॉल, त्वरित सुनवाई और प्रभावी कार्रवाई

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 11, 2026 / Post views : 25

Share:

 सीएम हेल्पलाइन : एक कॉल, त्वरित सुनवाई और प्रभावी कार्रवाई

घर बैठे दर्ज की शिकायत, एक घंटे में मिली राहत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रहा है। यह हेल्पलाइन शासन और जनता के बीच संवाद को अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के साथ-साथ नागरिकों की शिकायतों, समस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री साय द्वारा 9 जून को सीएम हेल्पलाइन के शुभारंभ के बाद इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। कोरबा शहर के पंपहाउस क्षेत्र निवासी श्री रामकुमार साहू ने अपने क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत वोल्टेज (अप-डाउन) की समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति में बार-बार उतार-चढ़ाव होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

साहू ने शाम लगभग 4 बजे मोबाइल फोन के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही विद्युत विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मामले पर त्वरित कार्रवाई की। विद्युत विभाग की टीम ने 100 के.व्ही.ए. क्षमता के डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर के न्यूट्रल की समस्या को ठीक कर समस्या का निराकरण किया। शिकायत दर्ज होने के लगभग एक घंटे के भीतर शाम 5 बजकर 09 मिनट पर विद्युत व्यवस्था सामान्य हो गई।

शिकायत दर्ज करने के एक घंटे के भीतर अपनी समस्या के त्वरित समाधान से संतुष्ट श्री रामकुमार साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से अब आम नागरिकों की आवाज सीधे शासन तक पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज करते समय उनकी समस्या को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र कार्रवाई करते हुए समाधान सुनिश्चित किया गया।

उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे शासन की इस जनहितैषी व्यवस्था का अधिकाधिक उपयोग करें और अपनी समस्याओं, शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से दर्ज कराएं।साहू ने नागरिकों की सुविधा के लिए शुरू की गई इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts