Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

कफ सिरप पर नियम बदलाः केंद्र सरकार ने OTC पर लगाई रोक, बच्चों की मौतों के बाद लिया फैसला

लगान’ के 25 साल पूरे होने पर ‘गोरी मेम’ रेचल शेली ने भारतीय दर्शकों का जताया शुक्रिया

सूचना

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

Abhyuday Bharat News / Tue, Jun 16, 2026 / Post views : 5

Share:

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल, मोहर्रम और नीट परीक्षा भी होगी चर्चा

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ आज कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर रात 9 बजे यह बैठक होगी। इस बैठक में योग दिवस, मोहर्रम, नीट परीक्षा समेत कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश

बताया जा रहा है कि आगामी आयोजनों और परीक्षाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर सकते हैं। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्रशासनिक सतर्कता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा सकता है।

सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर फोकस

प्रदेश में होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं सार्वजनिक आयोजनों और त्योहारों के मद्देनजर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सरकार का फोकस कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर रहेगा।

समीक्षा बैठक में सभी कमिश्नर, डीएम, एडीजी, आईजी, डीआईजी और कप्तान जुड़ेंगे। साथ ही अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी लखनऊ भी शामिल होंगे। इसके अलावा नगर आयुक्त, सीएमओ, कृषि, वन, ऊर्जा, पर्यटन, आयुष विभाग के अफसर और पंचायती राज के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts