Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

दिल्ली न्यूज़ : दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम! बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और न्यू पुलिस लाइंस थे निशाने पर

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 9, 2026 / Post views : 236

Share:

राजधानी दिल्ली को दहलाने की कथित साजिश का पर्दाफाश करने वाली दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली और पंजाब से गिरफ्तार पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी (Shahzad Bhatti) के नेटवर्क से जुड़े 6 संदिग्धों ने पूछताछ में बताया है कि उनके निशाने पर न्यू पुलिस लाइंस, आनंद विहार टर्मिनल और एक रेलवे स्टेशन था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों ने इन स्थानों की पहले से रेकी भी की थी। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि रेकी के दौरान बनाए गए वीडियो आरोपियों के मोबाइल फोन से बरामद हुए हैं। इन वीडियो के आधार पर जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क, संभावित साजिश और अन्य संदिग्धों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।

स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार, अब तक की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार संदिग्धों को पाकिस्तान में बैठा कथित आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी सीधे निर्देश दे रहा था। पुलिस का दावा है कि उसके निशाने पर दिल्ली के कई महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठान और भीड़भाड़ वाले इलाके थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक, शहजाद भट्टी का नेटवर्क केवल दिल्ली-NCR तक सीमित नहीं था, बल्कि पूरे उत्तर भारत में अपनी गतिविधियां फैलाने की कोशिश कर रहा था। इसी वजह से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पिछले कुछ समय से इस मॉड्यूल के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

पाकिस्तान भेजे गए थे संवेदनशील ठिकानों की रेकी के वीडियो

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्धों ने दिल्ली के न्यू पुलिस लाइंस (सिविल लाइंस), आनंद विहार अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT), एक रेलवे स्टेशन और राजधानी के कई व्यस्त बाजारों की बाकायदा रेकी की थी। जांच के दौरान स्पेशल सेल ने आरोपियों के मोबाइल फोन से इन संवेदनशील स्थानों की रेकी से जुड़े वीडियो बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस का दावा है कि ये वीडियो पाकिस्तान भेजे गए थे।

दानिश-भट्टी के बीच कथित चैट से जांच में अहम सुराग

स्पेशल सेल की जांच में आरोपियों के बीच हुई कथित बातचीत भी सामने आई है। जांच एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान में बैठे कथित हैंडलर शहजाद भट्टी और गिरफ्तार आरोपी दानिश के बीच हुई चैट से संकेत मिलता है कि संदिग्धों को निर्देश दिए जा रहे थे और वे अगले आदेश का इंतजार कर रहे थे।

कथित बातचीत इस प्रकार है:

भट्टी: “मटेरियल (सामान) शाम को डिलीवर हो जाएगा, कलेक्ट कर लो।”

भट्टी: “क्या पूरा सामान मिल गया?”

दानिश: “सबकुछ कलेक्ट कर लिया।”

दानिश: “अगला टास्क क्या है?”

भट्टी: “मटेरियल को पूरी सुरक्षा के साथ तैयार रखो और अगले हुक्म का इंतजार करो।”

20 हजार रुपये का लालच देकर सौंपा गया था हमला और रेकी का जिम्मा

स्पेशल सेल के एक अधिकारी के अनुसार, जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी दानिश उर्फ चांद मियां को दिल्ली में संवेदनशील स्थानों की रेकी करने और पेट्रोल बम से हमला करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस का दावा है कि इस काम के बदले पाकिस्तान में बैठे कथित हैंडलर शहजाद भट्टी ने उसे 20 हजार रुपये देने का लालच दिया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, एक अन्य आरोपी सलमान को कथित तौर पर पेट्रोल बम हमले का वीडियो रिकॉर्ड करने का काम सौंपा गया था। पुलिस का कहना है कि इन वीडियो का इस्तेमाल हैंडलरों को भेजने और आगे की रणनीति तय करने के लिए किया जाना था।

100 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई

स्पेशल सेल की जांच के अनुसार, पाकिस्तान में बैठे कथित हैंडलर शहजाद भट्टी और उसके करीबी सहयोगी, जिनमें राणा हुसनैन और अजमल गुज्जर शामिल बताए गए हैं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भारत के युवाओं तक पहुंचने की कोशिश करते थे। पुलिस का दावा है कि इसके लिए इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाता था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, अब तक ऐसे 100 से अधिक संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स और चैनलों की पहचान कर उन्हें बंद कराया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि इन माध्यमों का इस्तेमाल कथित तौर पर युवाओं को प्रभावित करने, संपर्क स्थापित करने और नेटवर्क का विस्तार करने के लिए किया जा रहा था।

10 अन्य पाकिस्तानी हैंडलर्स के भी संपर्क में थे आरोपी

स्पेशल सेल की जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार छह संदिग्ध केवल कथित हैंडलर शहजाद भट्टी के ही संपर्क में नहीं थे, बल्कि पाकिस्तान में मौजूद 10 अन्य संदिग्ध हैंडलर्स से भी लगातार जुड़े हुए थे। पुलिस का दावा है कि ये सभी व्यक्ति भट्टी के नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे और आरोपियों को समय-समय पर निर्देश दे रहे थे। जांच एजेंसियों के अनुसार, अब इन सभी विदेशी हैंडलर्स की भूमिका की गहन पड़ताल की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि भारत में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्ध या कथित स्लीपर सेल सक्रिय हैं या नहीं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts