ब्रेकिंग
सूचना
सूत्रों के मुताबिक एलपीजी कैरियर शिवालिक और नंदा देवी जहाज को इंडियन नेवी के वॉरशिप ने एस्कॉर्ट किया और तीसरे भारतीय फ्लैग वाले शिप जग लाडकी जहाज को भी रविवार रात से इंडियन नेवी के वॉरशिप ने एस्कॉर्ट किया। सूत्रों के मुताबिक इन जहाजों की सुरक्षा के लिए नेवी के वॉरशिप उन्हें सुरक्षित जगह तक एस्कॉर्ट कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक उस इलाके में इंडियन नेवी के तीन वॉरशिप तैनात हैं जो लगातार पेट्रोलिंग भी कर रहे हैं। हॉर्मूज स्ट्रेट के ईस्ट में ओमान की खाड़ी इलाके में इंडियन नेवी का वॉरशिप आईएनएस सूरत तैनात है जो वहां निरंतर पेट्रोलिंग कर रहा है और हालात पर पूरी नजर रखे हुए हुए। आईएनएस सूरत की इतनी क्षमता है कि जरूरत पड़ने पर तुरंत रिएक्ट कर सकता है और मानवीय मदद भी पहुंचा सकता है।
आईएनएस सूरत आधुनिक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर है। यह लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से लैस है।
ये एंटी-शिप मिसाइल, टॉरपीडो और उन्नत तोप प्रणाली से सुसज्जित है।
इसमें हेलिकॉप्टर संचालन की सुविधा है, जिससे निगरानी और पनडुब्बी रोधी अभियान में मदद मिलती है।
ओमान की खाड़ी में आईएनएस सूरत ऑपरेशन संकल्प के तहत तैनात है। ये यहां से गुजर रहे मर्चेंट शिप को सुरक्षा देता है।
2017 में नेवी ने मिशन बेस्ड डिप्लॉयमेंट की शुरुआत की थी। दुनिया भर में नेवी के कुल 6 मिशन बेस्ड डिप्लॉयमेंट हैं।
इसमें हमेशा नेवी के कम से कम एक वॉरशिप मौजूद रहता है।
आईएनएस सूरत मिशन बेस्ड डिप्लॉयमेंट के तहत ही ऑपरेशन संकल्प में हॉर्मूज स्ट्रैट के ईस्ट में ओमान की खाड़ी में तैनात है।
दूसरा डिप्लॉमेन्ट अदन की खाड़ी में है। ये भी बड़ा ट्रेड रूट है जो स्वेज कैनाल से लाल सागर से होते हुए गुजरता है।
ये सबसे बड़ा पायरेसी का इलाका है। यहां नेवी का वॉरशिप लगातार सुरक्षा देता है।
तीसरा मिशन बेस्ड डिप्लॉयमेंट शेसेल्स के पास है, जो केप ऑफ गुड होप रूट से आने वाले या फिर उस इलाके में होने वाली समुद्री डकैती को रोकने के लिए तैनात है।
चौथा मालदीव के पास, पांचवां मलक्का स्ट्रेट के पास और छठा उत्तरी बंगाल की खाड़ी में है।
Tags :
# International News
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन