Thu, 25 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल

मंगेतर हत्याकांड’ में अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, सिया गोयल बोली- ‘केतन को सब बताया था फिर भी नहीं तोड़ रहा था शादी, फिर…,

इंग्लैंड में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए होगा अलग ड्रेसिंग रूम, ICC नियमों के तहत लिया गया फैसला, जानिए वजह

Khatron Ke Khiladi 15 का केपटाउन शेड्यूल खत्म, लेकिन विनर पर बना हुआ है सस्पेंस

बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना हुआ और कठिन, नई नियमावली में बदला पूरा सिलेक्शन पैटर्न

पीएम मोदी दुखी हुए, वेनेजुएला में भूकंप से हुई तबाही पर कही दिल छू लेने वाली बात, वेनेज़ुएला सरकार को दिया ऑफर

लखनऊ अग्निकांड : LDA ने एक साथ 25 कर्मचारियों का किया तबादला, बदली जिम्मेदारी

संविधान हत्या दिवस: CM साय का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

25 June History : आपातकाल से लेकर भारत की पहली विश्व कप जीत तक, इस दिन दर्ज हैं कई ऐतिहासिक घटनाएं

10 हजार से ज्यादा मौत, सैंकड़ों इमारतें जमींदोज, एयरपोर्ट भी तबाह…

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : राजधानी एक्सप्रेस की वेज बिरयानी में मरी हुई मक्खी मिलीः IRCTC ने केटरिंग फर्म पर 1 लाख का जुर्माना लगाया, लाइसेंस भी रद

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 25, 2026 / Post views : 4

Share:

भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल करने वाला एक और मामला सामने आया है। राजधानी एक्सप्रेस की वेज बिरयानी में मरी हुई मक्खी मिली है। अहमदाबाद-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस (Ahmedabad-Mumbai Tejas Rajdhani Express) में यात्री को परोसी गई वेज बिरयानी में मरी हुई मक्खी मिली। यात्री ने इसकी शिकायत की, जिसके बाद हड़कंप मच गया। यात्री की शिकायत पर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने संबंधित केटरिंग फर्म आराहा हॉस्पिटैलिटी पर 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया। साथ ही लाइसेंस रद्द करने का नोटिस ठमाया है।

दरअसल घटना मंगलवार की है। पीड़ित यात्री तेजस राजधानी एक्सप्रेस से सफर कर रहा था। यात्रा के दौरान उसने आईआरसीटीसी के भोजन विकल्प के तहत कॉम्बो लंच का ऑर्डर दिया था।

केटरिंग कर्मचारी खाने की ट्रे यात्री को डिलिवर किया। यात्री ने वेज बिरयानी खाना शुरू किया, तो उसमें मरी हुई मक्खी दिखाई दी। यात्री ने न केवल खाने में मक्खी होने की बात कही, बल्कि भोजन की बेहद खराब गुणवत्ता (Quality) को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। मक्खी मिलने की शिकायत मिलते ही ट्रेन कैप्टन और केटरिंग ऑन-बोर्ड प्रबंधन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। रेलवे स्टाफ ने अपनी इस बड़ी लापरवाही के लिए यात्री से हाथ जोड़कर माफी मांगी। स्टाफ ने यात्री को तुरंत दूसरी वेज बिरयानी देने की पेशकश भी की। हालांकि यात्री ने इसे स्वीकार नहीं किया। यात्री ने इस पूरी घटना की आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।

1 लाख का जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

यात्री की शिकायत को आईआरसीटीसी (IRCTC) ने गंभीरता से लिया। आईआरसीटीसी ने संबंधित केटरिंग फर्म ‘आराहा हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड’ पर तत्काल प्रभाव से 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही ‘कारण बताओ नोटिस’ (Show Cause Notice) जारी कर पूछा कि इस गंभीर लापरवाही के लिए क्यों न उनका केटरिंग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts