Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

दिल्ली न्यूज : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा...

Abhyuday Bharat News / Sat, Mar 21, 2026 / Post views : 105

Share:

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राजधानी के सर्वांगीण विकास, जिसमें बुनियादी ढांचे का विस्तार और शासन संबंधी प्राथमिकताएं शामिल हैं, पर विस्तृत चर्चा की।

Delhi CM Rekha Gupta with Pm Modi

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान दिल्ली के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे की मजबूती और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और दिल्ली के प्रति विशेष स्नेह से निरंतर प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से दिल्ली को प्रगति, समृद्धि और सुशासन की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने इस प्रेरक भेंट और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Rekha Gupta

रेखा गुप्ता ने एक्स हैंडल पर दी जानकारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा '' प्रधानमंत्री जी से आत्मीय भेंट कर उनका मूल्यवान मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और दिल्ली के प्रति विशेष स्नेह से हमें हमेशा नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। इस प्रेरक भेंट के दौरान दिल्ली के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे की मजबूती और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति के संकल्प पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन और सतत् सहयोग से हम अपनी दिल्ली को प्रगति, समृद्धि और सुशासन की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। सतत् प्रेरणा और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।''

दिल्ली की सीएम ने दी नई जानकारी

  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक नई जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने ‘पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे’ की भूमि अधिग्रहण लागत में दिल्ली की बकाया हिस्सेदारी के भुगतान के प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है।

  • इन पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का मुख्य उद्देश्य दिल्ली को भारी वाहनों के दबाव से मुक्त करना और शहर में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करना है।

  • मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूर्व की सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर कभी गंभीरता नहीं दिखाई और राजनीतिक द्वेष के चलते केंद्र सरकार को जानबूझकर भुगतान रोके रखा, जिससे दिल्ली के हितों को नुकसान पहुंचा।

Tags :

#मोदी

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts