Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, 5 दिसंबर को लेंगे शपथ

Admin / Wed, Dec 4, 2024 / Post views : 380

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिविधियों के बीच बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है। भाजपा विधायक दल की बैठक में फडणवीस को सर्वसम्मति से नेता चुना गया, चंद्रकांत पाटिल ने रखा प्रस्ताव रखा। पंकजा मुंडे समेत सभी ने समर्थन किया।जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की औपचारिक घोषणा कर दी गई।
भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि फडणवीस 5 दिसंबर को अपने दो डिप्टी सीएम के साथ शपथ लेंगे। महायुति के विधायकों की बैठक में भी इस फैसले पर सहमति बनी। इस अवसर पर भाजपा की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और विजय रुपाणी ने मुंबई पहुंचकर बैठक में हिस्सा लिया।
गौरतलब है कि बीते 12 दिनों से फडणवीस का नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे था। संघ और भाजपा नेतृत्व के लिए भी फडणवीस पहली पसंद माने जा रहे थे। फडणवीस, जो पहले भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, अपने प्रशासनिक अनुभव और भाजपा के प्रति निष्ठा के कारण पार्टी के लिए एक भरोसेमंद चेहरा बने हुए हैं।
शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां तेज़ हो चुकी हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि नई सरकार राज्य की जनता की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 132 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। महायुति की बात करें तो भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57, एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं महाविकास अघाड़ी में शिवसेना (यूबीटी) ने 20, कांग्रेस ने 16, एनसीपी (शरद पवार) ने 10 सीट पर जीत दर्ज की थी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts