Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : आपके भी फोन पर अचानक आया 'गंभीर इमरजेंसी अलर्ट' का मैसेज? क्या है पूरा संदेश, जानें इसका मतलब

Abhyuday Bharat News / Sat, May 2, 2026 / Post views : 109

Share:

क्या आपके भी फोन में आज अचानक कोई इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज आया और अचानक ही फोन बजने लगा? अगर ऐसा हुआ है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस गंभीर इमरजेंसी अलर्ट मैसेज में खास मैसेज आया है। जानें इसका मतलब।

Extremely severe alert message Meaning

नई दिल्ली: अगर आपको भी आज अपने स्मार्टफोन पर अचानक ही एक पॉप-अप नोटिफिकेशन मिला, जिसमें लिखा है 'गंभीर इमरजेंसी अलर्ट' तो परेशान मत होइए। आप अकेले नहीं हैं, जिसे इस तरह का मैसेज आया है। दरअसल, देशभर में नागरिकों को इमरजेंसी अलर्ट की तेज और अधिक प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी मोबाइल-आधारित आपदा संचार प्रणाली का शुभारंभ किया गया है।

इस सिस्टम को दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से विकसित किया है। जिससे आपात स्थितियों के दौरान नागरिकों तक महत्वपूर्ण जानकारी का तेजी से और अधिक प्रभावी ढंग से प्रसार किया जा सके।

'इमरजेंसी अलर्ट' पर टेलीकॉम विभाग से आया ये मैसेज

भारत सरकार के दूरसंचार विभागने इस संबंध में ट्वीट किया है। DoT ने कहा है कि 'अगर आपके फोन पर कोई अलर्ट मैसेज आता है, तो घबराएं नहीं। यह 'इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम' की टेस्टिंग का एक हिस्सा है, ताकि आपदाओं के दौरान सही जानकारी समय पर मिल सके। टेस्टिंग के दौरान, यह मैसेज बार-बार आ सकता है। इसे नजरअंदाज़ करें; आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।' आइए जानते हैं आपके मोबाइल पर शनिवार दिन में अचानक आए Extremely Severe Alert मैसेज में क्या था और इसका मतलब क्या होता है।

Extremely Severe Alert मैसेज में क्या है?

शनिवार दिन में करीब 11.42 बजे फोन पर आए Extremely Severe Alert का मैसेज हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषा में था। इसमें लिखा है, भारत ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की है, जिससे नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना मिल सकेगी। सतर्क नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र। इस संदेश संदेश को प्राप्त करने पर जनता को कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। यह एक परीक्षण संदेश है। - भारत सरकार।

मोबाइल पर आए ये संदेश

फोन पर अचानक आया गंभीर इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज

सरकार ने कहा- इन मैसेज पर परेशान होने की जरुरत नहीं

इस तरह सेफोन पर अचानक आए इमरजेंसी अलर्टको लेकर सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए इसे भेजा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह अलर्ट सिस्टम यह पक्का करता है कि जरूरी आपातकालीन जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सही समय पर पहुंच जाए। सरकारी एजेंसियां और आपातकालीन सेवाएं इस सिस्टम का इस्तेमाल लोगों को संभावित खतरों के बारे में जानकारी देने और उन्हें हर पल अपडेट रखने के लिए करती हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts