Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : सेना के ब्रिगेडियर की फैमिली के साथ दिल्ली में शराबियों ने की मारपीट, एक्शन में आई मिलिट्री पुलिस...

Abhyuday Bharat News / Mon, Apr 13, 2026 / Post views : 125

Share:

दिल्ली में सेना के ब्रिगेडियर के परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ब्रिगेडियर और उनके बेटे के साथ 7-8 लोगों ने मारपीट की है। यह घटना तब हुई, जब उन्होंने अपने घर के पास कार खड़ी करके शराब पी रहे दो लोगों को ऐसा न करने की हिदायत दी। इस पर शराबियों ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया और ब्रिगेडियर की फैमिली के साथ मारपीट की।

ई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाला शर्मनाक केस सामने आया है। यहां एक सेना के ब्रिगेडियर की फैमिली के साथ शराबियों ने मारपीट की है। इस केस में हैरानी भरी बात यह भी है कि शुरुआती समय में दिल्ली पुलिस की तरफ से इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया, जिसके कारण अब मिलिट्री पुलिस एक्शन में आ गई है। सेना ने मिलिट्री पुलिस को सैन्य ऑफिसर की मदद करने के लिए कहा है।

दरअसल, मामला दिल्ली के वसंत एन्क्लेव का है। यहां भारतीय सेना के ब्रिगेडियर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा IIT दिल्ली में पढ़ता है। 11 अप्रैल की रात 10 बजे ब्रिगेडियर को उनके घर के पास एक कार खड़ी नजर आई, जिसमें दो लोग बैठकर शराब पी रहे थे। ब्रिगेडियर ने गाड़ी के पास जाकर उसमें सवार लोगों से सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने के लिए कहा। लेकिन वो दोनों इस बात से नाराज हो गए और अपने साथियों को फोन कर दिया।

बेटे पर हमला, ब्रिगेडियर से धक्का-मुक्की

शराबियों ने फोन करके अपने 7-8 साथियों को मौके पर ही बुला लिया और सबसे मिलकर ब्रिगेडियर के बेटे पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके बेटे को गंभीर चोटे आईं। शराबियों ने ब्रिगेडियर के साथ भी धक्का-मुक्की की। घटना के तुरंत बाद ब्रिगेडियर ने पुलिस हेल्पलाइन (112) पर कॉल किया। मौके पर एक PCR गाड़ी भी पहुंच गई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्काल कोई एक्शन नहीं लिया।

घायलों को मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया

घटना के बाद ब्रिगेडियर का परिवार FIR दर्ज करवाने के लिए वसंत विहार पुलिस स्टेशन गया। हालांकि, उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई और उन्हें तत्काल मेडिकल सहायता भी नहीं दी गई। आखिरकार, घायलों को इलाज के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया। तब से एक लिखित शिकायत जमा कर दी गई है।

पुलिस का रवैया चौंकाने वाला

मैंने अभी-अभी ब्रिगेडियर से बात की। एक सेवारत सैनिक, जो रात के खाने के बाद अपने IITian बेटे के साथ सोसाइटी के बाहर टहल रहे थे। ये मर्सिडीज-बेंज वाले गुंडे सरेआम शराब पी रहे थे। जब उन्हें टोका गया तो इन असामाजिक तत्वों के 7-8 साथियों ने, जो पास में ही थे और जिन्हें कार-ओ-बार वाले उन दो लोगों ने बुलाया था, ब्रिगेडियर और उनके बेटे पर हमला कर दिया। हाथापाई में ब्रिगेडियर और उनके बेटे को चोटें आईं। हैरान मत होइए, पुलिस भी वहीं मौजूद थी। मुझे हैरानी होती है कि सोसाइटी और पुलिस का रवैया कितना चौंकाने वाला है, खासकर देश की राजधानी में। अपने जवानी के दिनों में ब्रिगेडियर कश्मीर के अंदरूनी इलाकों और लाइन ऑफ कंट्रोल के पार भी कई ऑपरेशन्स का हिस्सा रहे थे। उन्होंने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन उन्हें उसी समाज में बुराई से लड़ना पड़ेगा, जिसके लिए उन्होंने कभी अपनी जान दांव पर लगाई थी, जबकि पुलिस मूक दर्शक बनी रही। काफी भाग-दौड़ के बाद FIR दर्ज हो गई है। उम्मीद की एक किरण। मुझे पूरा यकीन है कि दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी, जो एक मिसाल बनेगी, और यह मामला दूसरे असामाजिक तत्वों के लिए एक सबक साबित होगा।

                                                  कर्नल दानवीर सिंह, डिफेंस एक्सपर्ट

सेना ने अपनी तरफ से जारी किया बयान

मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सेना की तरफ से बयान जारी किया गया। सेना की तरफ से कहा गया है कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित अधिकारी भारतीय सेना के सेवारत अधिकारी हैं, जो घटना के समय दिल्ली में छुट्टी पर थे। अधिकारी की सहायता के लिए मिलिट्री पुलिस की एक टीम को निर्देश दिया गया है। दिल्ली पुलिस से त्वरित जांच करने और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts