Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

ABN NEWS :- देश दुनिया : 'दुर्गा' बनेगी पाकिस्तानी मिसाइलों का काल, एक झटके में अमेरिका, चीन और इजरायल के क्लब में शामिल होगा भारत!

Abhyuday Bharat News / Tue, Apr 21, 2026 / Post views : 208

Share:

भारत जल्द ही अमेरिका-चीन और इजरायल के एक खास क्लब में शामिल हो सकता है। DRDO का दुर्गा प्रोजेक्ट एक खास किस्म का लेजर हथियार बना रहा है, जिससे पाकिस्तान जैसे दुश्मनों की नींद उड़ गई है।

नई दिल्ली: भारत ने बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से अपने अत्याधुनिक हथियारों की क्षमता में बड़ा इजाफा किया है। इसी कड़ी में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एक टेस्ट करने की तैयारी में है, जिसे मील का पत्थर बताया जा रहा है। डीआरडीओ के इस मॉडर्न हथियार का नाम 100 किलोवाट लेजर वेपन है। इसे महत्वाकांक्षी दुर्गा (DURGA-2) प्रोग्राम के तहत विकसित किया जा रहा है। भारत ने यह परीक्षण कर लिया तो वह ऐसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा, जिनके पास डायरेक्टेड एनर्जी वेपंस हैं। मई, 2025 में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की ओर से आने वाले चाइनीज सैन्य ड्रोंस को तबाह कर दिया था।

DRDO का दुर्गा प्रोजेक्ट क्या है

दुर्गा यानी DURGA (Directionally Unrestricted Ray-Gun Array) प्रोग्राम डीआरडीओ की महत्वाकांक्षी परियोजना है। सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड कर रहा है। इसका मकसद ऐसा निर्देशित एनर्जी हथियार (DEW) बनाना, जो-

  • दुश्मन के ड्रोंस, मिसाइलों और लड़ाकू विमानों को तबाह कर सके।

  • इसका मकसद भारत की रक्षा जरूरतों को देखते हुए किफायती हथियार बनाना।

  • परंपरागत हथियारों पर भारत की निर्भरता को घटाना।

DRDO 100 किलोवाट लेजर हथियर की खूबियां क्या हैं

  • हाई एनर्जी से भरपूर यह हथियार बेहद मारक होगा।

  • ड्रोंस, मिसाइलों और विमानों को नष्ट करने में सक्षम होगा।

  • प्रकाश की गति से यह दुश्मन के हथियारों को तबाह करेगा।

  • मिसाइलों के मुकाबले यह हथियार ज्यादा किफायती भी होगा।

  • भारतीय नौसेना के स्टील्थ युद्धपोतों की बढ़ेगी मारक क्षमता

    • फिलहाल, हाई एनर्जी से लैस इस हथियार को भारतीय नौसेना के स्टील्थ युद्धपोतों के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। भारतीय नौसेना की इस लेजर हथियार को अपने स्टील्थ जंगी बेड़े पर लगाने की योजना है।

    • युद्धपोत में पहले से ही एडवांस रडार और मिसाइल सिस्टम भी होंगे। लेजर हथियार शामिल होने से युद्धपोत की मारक क्षमता और बढ़ जाएगी।


    • लेजर हथियार आने से क्या बदलेगा

      • लेजर हथियार के आने से दुश्मन के ड्रोन झुंडों को तुरंत नष्ट किया जा सकेगा।

      • दुश्मन की ओर से आने वाली मिसाइलों का वास्तविक समय में मुकाबला हो पाएगा।

      • गोला-बारूद का बोझ कम कर पारंपरिक युद्धक रणनीति पर निर्भरता घटाएगा।

      • इससे नौसेना के जहाजों को मिसाइलों, तोपों और लेजरों को मिलाकर एक बहुस्तरीय रक्षा प्रणाली मिलेगी।

    • अमेरिका-चीन, इजरायल के क्लब में आएगा भारत

      • डीआरडीओ के लेजर हथियार परीक्षण की कामयाबी के साथ ही भारत अमेरिका, चीन और इजरायल के उस क्लब में आ जाएगा, जो इस तरह के हथियार का पहले ही टेस्ट कर चुके हैं या जिन्होंने ऐसे सिस्टम तैनात किए हैं।

      • ये हथियार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से लैस है, जिससे दुश्मन की आने वाली मिसाइलों और ड्रोनों की सटीक दूरी और उनकी क्षमता का आकलन करके उन्हें नष्ट किया जा सकेगा।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts