Thu, 29 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

ABN NEWS :- देश दुनिया : बहुत ठगा हुआ महसूस...' शशि थरूर बोले-यह विश्वासघात है, अब आखिरी बार हो

Abhyuday Bharat News / Tue, Jun 2, 2026 / Post views : 190

Share:

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार का घेराव किया है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से दोबारा ऐसा न होने की अपील की है।

तिरुवनंतपुरम। 2026 की राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हमला बोला है। शशि थरूर ने कहा-'अगर आप ऐसी प्रक्रिया चलाते हैं, जहां परीक्षाओं की निष्पक्षता पर भरोसा नहीं किया जा सकता।' उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से अपील की है कि ऐसा दोबारा कभी नहीं होना चाहिए।

शशि थरूर ने क्या बातें कही हैं

शशि थरूर ने कहा-'जहां दुर्भाग्य से तैयारी में इतनी मेहनत करने वाले लोग अचानक पाते हैं कि लीक हो रही है, भ्रष्टाचार है, बेईमानी है और पूरी प्रक्रिया दूषित है, तो कभी-कभी परीक्षाएं रद्द हो जाती हैं और उन्हें फिर से शुरू करना पड़ता है। जब लोग ऐसा देखते हैं, तो वे बहुत ठगा हुआ और निराश महसूस करते हैं।'

सरकार ऐसी स्थिति में क्यों, निष्पक्षता की गारंटी दे

थरूर ने कहा-'दुनिया में कई प्रतियोगी परीक्षाएं हैं जो निष्पक्ष रूप से आयोजित की जाती हैं, चाहे वह SAT हो, कैंब्रिज परीक्षा हो या ISC या कोई और। ऐसा क्यों है कि केवल हमारी सरकार द्वारा संचालित परीक्षाएं ही लगातार गड़बड़ हो रही हैं? सरकार ऐसी स्थिति में क्यों है कि वह राष्ट्रीय परीक्षा जैसी सरल प्रक्रिया की निष्पक्षता और निष्ठा की गारंटी नहीं दे पा रही है?

मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की इस मामले में पूरी जिम्मेदारी है। ऐसा दोबारा कभी नहीं होना चाहिए। यह पहली बार नहीं है, लेकिन यह आखिरी बार होना चाहिए।

शशि थरूर, कांग्रेस सांसद

थरूर बोले-यह पूरी पीढ़ी के साथ विश्वासघात

थरूर ने कहा-'यह वास्तव में सरकार की कमी है और सरकार को जिम्मेदार होना चाहिए। समस्या को ठीक करने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। अन्यथा, यह पूरी पीढ़ी के साथ विश्वासघात है। हम केवल सरकार को दोषी ठहरा सकते हैं। सरकार, मंत्रालय, NTA, इस स्थिति के लिए सभी जिम्मेदार हैं, जहां दुनिया के हर दूसरे देश में जो कुछ होता है। वही भारत में भी इस बेशर्मी भरी लीक और अक्षमता के साथ किया जाता है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts