Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: FSSAI ने इन मसालों को भारत में किया है बैन, कहीं आप तो नहीं ले रहे इनके चटखारे?

Admin / Sun, Nov 3, 2024 / Post views : 287

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

हम यहां उन मसालों के बारे में बात करने जा रहें, जिसे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने प्रतिबंधित कर रखा है.

मसालों के बिना खाने में स्वाद नहीं आता है. भोजन पकाने में इस्तेमाल लाए जाने वाले मसाले स्वाद के साथ सेहत भी प्रदान करते हैं, इसलिए इनका इस्तेमाल हर रोज किया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कुछ मसाले भारत में बैन हैं. जी हां, आज हम यहां उन्हीं के बारे में बात करने जा रहें जिन्हें फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI)  ने अपने मानक पर खरा नहीं पाया, जिसके कारण ये भारत में प्रतिबंधित कर दिए गए. तो बिना देर किए आइए जानते हैं....

भारत में कौन से मसाले हैं बैन - Which spices are banned in India

FSSAI ने इन मसालों को भारत में किया है बैन, कहीं आप तो नहीं ले रहे इनके चटखारे? FSSAI ने पाउडर मसालों को बैन किया हुआ है. एफएसएसएआई के अनुसार, इनमें आर्टिफिशियल कलर, स्टार्ट, चॉक पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है, जो एलर्जी, लिवर डिसऑर्डर और कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं. बावजूद इसके ये मसाले दुकानों पर खुलेआम बेचे जा रहे हैं. अगर आप भी मार्केट से पीसे हुए मसाले ले आते हैं, तो आपको एकबार उनकी शुद्धता की जांच जरूर कर लीजिए. यहां पर हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं, जिससे आप मिलावट का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं. लाल मिर्च पाउडर लोग जरूर खरीदते हैं. इसे जांचने के लिए आप एक गिलास पानी में लाल मिर्च पाउडर डालिए. कुछ देर बाद आप चेक करिए, अगर यह रंग छोड़ता है तो मतलब नकली है. वहीं, यह पानी में नीचे बैठ जाता है कलर कम छोड़ता है तो मसाला शुद्ध है.  ऐसे ही आप हल्दी पाउडर की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इसके लिए आप 1 गिलास पानी में छोटी चम्मच हल्दी मिक्स करिए. कुछ देर बाद चेक करिए, अगर हल्दी गाढ़ा रंग छोड़ती है तो फिर इसमें आर्टिफिशियल कलर का इस्तेमाल किया गया है, जबकि हल्का रंग छोड़ती है तो यह शुद्ध है.  आटे की भी शुद्धता की जांच भी आप एक गिलास पानी के साथ कर सकते हैं. बस आप एक चम्मच आटा पानी में मिक्स करिए अगर ये गिलास में नीचे बैठ जाता है, तो मतलब मिलावट नहीं है लेकिन ऊपर तैरने लगता है तो इसमे चोकर और अन्य किसी खाद्य पदार्थ की मिलावट की गई है. काली मिर्च की भी जांच आप इस तरीके से कर सकते हैं. अगर पानी में काली मिर्च के दाने नीचे बैठ जाते हैं, तो ये शुद्ध हैं अगर नहीं तो ये खराब क्वालिटी का मसाला है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts