Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

मनोरंजन न्यूज़ : रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

Abhyuday Bharat News / Wed, May 27, 2026 / Post views : 52

Share:

रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि बड़ा विवाद है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज यानी FWICE ने अभिनेता के खिलाफ बैन लगाने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि यह विवाद Don 3 से जुड़ा है, जिसे रणवीर ने अचानक बीच में छोड़ दिया।

दरअसल, निर्देशक और निर्माता फरहान अख़्तर लंबे समय से ‘डॉन 3’ पर काम कर रहे थे। रणवीर सिंह के फिल्म के लिए हामी भरने के बाद मेकर्स ने बड़े स्तर पर प्री-प्रोडक्शन शुरू कर दिया था। सेट डिजाइन, लोकेशन प्लानिंग, टेक्निकल टीम और प्रमोशनल स्ट्रैटेजी पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके थे। लेकिन अचानक रणवीर के फिल्म से अलग होने के फैसले ने पूरी टीम को झटका दे दिया।

कितना हुआ नुकसान

फरहान अख्तर ने इस मामले की शिकायत FWICE से की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फेडरेशन को बताया कि रणवीर के फैसले की वजह से प्रोडक्शन हाउस को करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बाद FWICE ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की।

क्या आगे काम नहीं कर पाएंगे रणवीर

FWICE के अध्यक्ष वी एन तिवारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद रणवीर सिंह से तीन बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद फेडरेशन ने बैन लगाने का फैसला लिया।

हालांकि यह बैन कानूनी या सरकारी नहीं है, लेकिन इसका असर इंडस्ट्री में काफी बड़ा माना जा रहा है। FWICE से जुड़े तकनीशियन, स्पॉट बॉय, लाइटमैन, मेकअप आर्टिस्ट और अन्य क्रू मेंबर्स रणवीर सिंह की फिल्मों में काम करने से इनकार कर सकते हैं। ऐसे में उनकी आने वाली फिल्मों की शूटिंग और प्रोडक्शन प्रभावित हो सकते हैं।

रणवीर सिंह की टीम ने दी प्रतिक्रिया

इस पूरे विवाद पर रणवीर सिंह की टीम ने भी प्रतिक्रिया दी है। टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रणवीर फिल्म इंडस्ट्री और ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी से जुड़े हर व्यक्ति का सम्मान करते हैं। उन्होंने इस मामले पर चुप रहना इसलिए बेहतर समझा क्योंकि उनका मानना है कि प्रोफेशनल रिश्तों को गरिमा और सम्मान के साथ संभालना चाहिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी आने वाली फिल्म Pralay एक हाई-बजट जॉम्बी थ्रिलर बताई जा रही है, जिसका बजट करीब 300 करोड़ रुपये है। फिल्म का निर्देशन Jay Mehta कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म को लेकर क्रिएटिव डिफरेंसेस की खबरें आई थीं, लेकिन मेकर्स ने साफ किया कि स्क्रिप्ट पूरी तरह लॉक है और शूटिंग तय समय पर शुरू होगी।

इसके अलावा रणवीर जल्द ही निर्देशक Aditya Dhar के साथ एक नए पैन-इंडिया एक्शन प्रोजेक्ट में भी नजर आ सकते हैं। दोनों इससे पहले ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब देखने वाली बात होगी कि FWICE और रणवीर सिंह के बीच यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है और इसका असर अभिनेता के करियर पर कितना पड़ता है।

Tags :

फ़िल्मी न्यूज़

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts