Thu, 11 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंकों का डर : गणित-भय, आत्मविश्वास और बच्चों का भविष्य

LPG सिलेंडर पर सख्त हुई सरकार, PNG अपनाने पर जोर, सिलेंडर सरेंडर करने को मिल सकता है नोटिस

दावे 'विश्वगुरु' के, मगर देश में एक परीक्षा ईमानदारी से नहीं करवा सकते; राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

जॉर्जिया से भारत लाया जा रहा खूंखार गैंगस्टर, विदेश में बैठकर चला रहा था रंगदारी और सुपारी का नेटवर्क

मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ शिकायत दर्जः राज्यसभा चुनाव में चुनावी हलफनामे में करोड़ों रुपये की संपत्ति छुपाने का आरोप

Welcome to the Jungle का मजेदार ट्रेलर रिलीज, लोटपोट कर देगी 2 हजार करोड़ की फेक फिल्म

किसान ने की आत्महत्या की कोशिश : खेत के बीच से नहर बनाने पर खाया जहर, गंभीर हालत में ICU में भर्ती

CM हेल्पलाइन में शिक्षा मंत्री के खिलाफ शिकायत, सुनिए बातचीत का ऑडियो….

खाड़ी युद्ध के बीच छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भर्ती विज्ञापन जारी, इजराइल में होम-बेस्ड केयर गिवर के 3,500 पदों पर निकाली

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : LPG सिलेंडर पर सख्त हुई सरकार, PNG अपनाने पर जोर, सिलेंडर सरेंडर करने को मिल सकता है नोटिस

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 11, 2026 / Post views : 15

Share:

भारत सरकार अब रसोई गैस के पारंपरिक एलपीजी (LPG) सिलेंडरों पर निर्भरता कम करने और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू कर रही है। केंद्र सरकार अब देशभर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। तेल कंपनियों और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को कुछ खास उपभोक्ताओं को नोटिस भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

ईरान-अमेरिका युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने की वजह से भारत के ऊर्जा आयात पर असर पड़े है। LPG इंपोर्ट में होर्मुज की हिस्सेदारी 90 फीसदी की है।

होर्मुज संकट के बाद से भारत में LPG से जुड़े कई नियम बदल गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत अपनी जरूरत का 70 फीसदी कच्चा तेल होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से आयात करता है। जिन इलाकों में PNG की सुविधा उपलब्ध है, वहां लोगों को धीरे-धीरे एलपीजी से PNG की ओर शिफ्ट करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

केंद्र सरकार अब देशभर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। तेल कंपनियों ने उस उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्ती दिखाने की बात कही है, जिन्होंने LPG और PNG दोनों ही कनेक्शन ले रखे हैं। भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है और ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया है, जिनके पास PNG कनेक्शन हैं और उन्होंने अपना LPG सिलेंडर गैस एजेंसियों को जमा नहीं करवाया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को हर एलपीजी सिलेंडर पर करीब 690 रुपये का नुकसान हो रहा है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव नीरेज मित्तल की ओर से जारी एक पत्र के मुताबिक, दुनिया में चल रहे हालात को देखते हुए LPG पर निर्भरता कम करना जरूरी हो गया है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिन इलाकों में पाइपलाइन बिछी है, वहां लोगों को LPG सिलेंडर छोड़कर पीएनजी कनेक्शन लेना चाहिए। 25 मई को एक और नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसमें पीएनजी कनेक्शन वालों के लिए एलपीजी की रिफिंग बंद करने का फैसला किया गया।

पीआईबी की एक रिलीज के मुताबिक, तेल कंपनियों और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों को कुछ खास उपभोक्ताओं को नोटिस भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने तेल कंपनियों और गैस डिस्ट्रीब्यूशन एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वो डबल कनेक्शन यानी जिनके पास एलपीजी और पीएनजी दोनों हैं, उन्हें नोटिस जारी करें।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts