Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान... पश्चिम एशिया में तनाव के बीच कैसे कराची पहुंच गए 8 भारतीय

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 2, 2026 / Post views : 164

Share:

आपने वो गाना तो जरूर सुना होगा कि 'जाना था जापान, पहुंच गए चीन...'। हम ये बॉलीवुड सॉन्ग नहीं सुना रहे बल्कि कुछ भारतीयों के साथ ऐसा ही घटनाक्रम हुआ जब उन्हें जाना कहीं और था लेकिन वो पहुंच कहीं और गए। ऐसा मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते हुआ है। जानें पूरा मामला।

iran conflict air space ban

ईरान में हमले कई देशों के एयरस्पेस बंद

नई दिल्ली: इजरायल और अमेरिका ने जिस तरह से ईरान पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक किए, उससे हालात बिगड़ चुके हैं। इस हमले में अपने सुप्रीम लीडर खुमेनेई को गंवाने के बाद ईरान ने भी करारा पलटवार किया है। उसने संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और कुवैत समेत 8 देशों पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बारिश कर दी है। इजरायल-यूएस और ईरान के बीच बढ़ती जंग का असर पूरे पश्चिम एशिया में दिख रहा।

मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कई देशों ने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। इससे सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल और डायवर्ट की गई हैं। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें 8 भारतीयों को कुवैत जाना था लेकिन वो पाकिस्तान पहुंच गए। ऐसा फ्लाइट डाइवर्ट की वजह से हुआ।

ऐसे 8 भारतीय पहुंच गए कराची एयरपोर्ट

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण एक फ्लाइट का रूट डायवर्ट होने से केरल के तीन लोगों सहित आठ भारतीय नागरिक पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं। नोर्का रूट्स ने ये जानकारी दी है। नोर्का रूट्स राज्य सरकार की वह एजेंसी है जो प्रवासी केरलवासियों के मामलों की देखरेख करती है। अधिकारियों के अनुसार, केरल के फंसे हुए लोगों में पलक्कड़ निवासी कृष्णदास, उनकी पत्नी डॉ. रेशमी मेनन और उनकी तीन वर्षीय बेटी स्मृति मेनन शामिल हैं।

पूरे मामले में क्या कह रहे अधिकारी

नोर्का रूट्स के अधिकारियों ने बताया कि यह परिवार एयर अरबिया की उड़ान से अजरबैजान के बाकू से शारजाह होते हुए कुवैत जा रहा था। अन्य फंसे हुए भारतीय भी उसी फ्लाइट में थे। उन्होंने बताया कि मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण एयरस्पेस बंद होने के बाद, विमान को मोड़कर कराची में उतारा गया। नोर्का रूट्स ने बताया कि वह विदेश मंत्रालय के संपर्क में है और उन्हें भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विदेश मंत्रालय एक्टिव, ऐसे वापस लौटेंगे भारतीय

अधिकारियों ने बताया कि विदेश मंत्रालय उन्हें कोलंबो के रास्ते भारत लाने पर विचार कर रहा है। एजेंसी ने खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष से प्रभावित भारतीय मूल निवासियों और उनके परिवारों की सहायता के लिए एक हेल्प डेस्क भी शुरू की है। एयरस्पेस बंद होने की वजह से ऐसा हुआ है। केरल के तीन नागरिकों समेत 8 भारतीयों भारत लाने की कोशिशें जारी हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts