Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

Sports : मानसिक तनाव में हार्दिक पंड्या, मुंबई इंडियंस से हमेशा के लिए तोड़ेंगे नाता! हुआ बड़ा खुलासा

Abhyuday Bharat News / Fri, May 29, 2026 / Post views : 88

Share:

हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस को छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आईपीएल 2026 में टीम के खराब प्रदर्शन और लगातार मिल रही हूटिंग के कारण वे अत्यधिक मानसिक तनाव और थकावट महसूस कर रहे हैं।

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के शर्मनाक और खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट गलियारे से इस समय की सबसे सनसनीखेज खबर आ रही है। 

लगातार मिल रही हार और मैदान पर फैंस की भारी हूटिंग के बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने फ्रेंचाइजी को हमेशा के लिए अलविदा कहने का मन बना लिया है। टूर्नामेंट के एक टॉप सूत्र के अनुसार, हार्दिक इस समय अत्यधिक मानसिक तनाव और पूरी तरह से थकावट से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने मिड-सीजन ही टीम मैनेजमेंट को फ्रेंचाइजी छोड़ने का अपना फैसला बता दिया था।

टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही हार्दिक ने बना लिया था मन

पीटीआई को टूर्नामेंट के इस शीर्ष सूत्र ने बताया कि 32 साल के हार्दिक पंड्या, जिन्होंने साल 2024 में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी, उन्होंने इस सीजन का अभियान आधिकारिक रूप से समाप्त होने से कई हफ्ते पहले ही मैनेजमेंट को टीम छोड़ने की अपनी इच्छा से अवगत करा दिया था। कप्तान के साथ-साथ हार्दिक पंड्या ने बतौर बल्लेबाज भी निराशाजनक प्रदर्शन किया, जिसके कारण टीम को कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

आपसी सहमति से अलग होने का बना लिया है मन

इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जहां टीम ने 14 में से 10 मुकाबले गंवाए और पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही। सूत्र के मुताबिक, लीग स्टेज में जब टीम के पास काफी मैच बचे हुए थे और यह साफ हो गया था कि मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी है, तभी हार्दिक और मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट के बीच बातचीत हुई थी। दोनों पक्षों ने काफी विचार-विमर्श के बाद आपसी सहमति से हमेशा के लिए अलग होने का फैसला कर लिया था।

फैंस की नाराजगी और भारी दबाव ने तोड़ा हौसला

जब से हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस को छोड़कर दोबारा मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे और उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया था, तब से वे लगातार फैंस के निशाने पर थे। वानखेड़े स्टेडियम से लेकर देश के हर मैदान पर फैंस द्वारा उनकी लगातार हूटिंग की जा रही थी। 2024 और 2026 के बेहद खराब सीजन ने इस कप्तानी के दबाव को और ज्यादा बढ़ा दिया। इस लगातार बढ़ते मानसिक तनाव और मैदान के भीतर-बाहर के कड़े माहौल के कारण हार्दिक अब इस फ्रेंचाइजी के साथ आगे बढ़ने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts