Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

Holi : होली के रंग से चेहरे की रंगत हो गई है गायब? तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Abhyuday Bharat News / Fri, Feb 27, 2026 / Post views : 107

Share:

खुशियों के त्योहार होली पर आप लोगों ने जमकर मौज मस्ती कर ली होगी। ढेर सारे रंग और गुलाब से भरा ये त्योहार हर किसी को भाता है। लेकिन रंगों से होने वाली एलर्जी के कारण बहुत से लोगों को इस त्योहार में परेशानी का भी सामना करना पड़ता होगा। रंग की वजह से एलर्जी होना एक आम बात है। वहीं, कई लोगों का रंग की वजह से चेहरे का ग्लो भी कम पड़ गया होगा।

होली के रंगों को छुड़ाने में नहीं आएगी कोई परेशानी, बहुत काम के हैं ये हैक्‍स होली खेलने के बाद त्वचा और बालों से जिद्दी रंग हटाना अक्सर मुश्किल हो जाता है. कई बार गलत तरीके अपनाने से स्किन ड्राई या इरिटेट भी हो सकती है. ऐसे में कुछ आसान हैक्स आपकी काफी मदद कर सकते हैं.

होली की रंगों से खेलने में बेहद मजा आता है, लेकिन ये रंग जल्दी से साफ नहीं होते हैं. कई बार केमिकल वाले रंग स्किन में गहराई तक बैठ जाते हैं, जिससे जलन, रूखापन और रैशेज की समस्या भी हो सकती है. ऐसे में चेहरा खराब हो जाता है, लेकिन अब आपको होली के बाद रंग छुड़ाने को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा. कुछ आसान घरेलू हैक्स अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत के स्किन और बालों से रंग हटा सकते हैं. खास बात यह है कि ये उपाय नैचुरल हैं, जिससे स्किन और बालों को नुकसान भी नहीं होगा.
होली के रंग कैसे हटाएं? स्किन से रंग हटाने के लिए आप तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल, ऑलिव ऑयल और बादाम का तेल असरदार रहेंगे. बस होली खेलने के बाद नहाने से पहले अच्छे से बॉडी पर ऑयल मसाज कर लें. चेहरे और शरीर से रंग हटाने के लिए आप पैक का यूज कर सकते हैं. बेसन में दूध और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे त्वचा पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें. यह रंग हटाने के साथ-साथ स्किन को एक्सफोलिएट भी करता है. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल भी रंग हटाने के लिए असरदार उपाय है. बस दोनों को मिलाकर बॉडी पर लगाएं और आधा सूखने पर धो लें. यह स्किन से एक्सट्रा ऑयल और रंग दोनों निकालने में मदद करता है. जिद्दी होली के रंगों से छुटकारा पाने के लिए शहद में नींबू का रस मिलाकर लगाएं. ध्यान रखें, अगर त्वचा कटी-फटी या बहुत संवेदनशील है तो इसका इस्तेमाल न करें. बालों से रंग साफ करने के लिए स्कैल्प पर दही और नींबू का मिश्रण लगाकर 20-45 मिनट तक छोड़ दें. फिर माइल्ड, सल्फेट-फ्री शैंपू से धो लें. भीगी हुई मेथी को पीसकर दही और नींबू के साथ मिलाएं. यह बालों की गहराई से सफाई करता है. इस बात का ध्यान रखें कि होली खेलने के बाद सबसे पहले ठंडे पानी से त्वचा धोएं. इससे रंग और ज्यादा अंदर नहीं समाएगा. गर्म पानी से न नहाएं, क्योंकि वॉम वॉटर त्वचा में रंग को लॉक कर सकता है, इसलिए शुरुआत में इसका उपयोग न करें. रंग हटाने के लिए स्किन को जोर-जोर से रगड़ने से जलन और लालिमा बढ़ सकती है. हमेशा हल्के हाथों से साफ करें. रंग हटाने के बाद एलोवेरा जेल लगाएं. यह त्वचा की जलन कम कर उसे ठंडक और नमी देता है. इन आसान हैक्स को अपनाकर आप होली के रंगों से बिना किसी परेशानी के छुटकारा पा सकते हैं.


खुशियों के त्योहार होली पर आप लोगों ने जमकर मौज मस्ती कर ली होगी। ढेर सारे रंग और गुलाब से भरा ये त्योहार हर किसी को भाता है। लेकिन रंगों से होने वाली एलर्जी के कारण बहुत से लोगों को इस त्योहार में परेशानी का भी सामना करना पड़ता होगा। रंग की वजह से एलर्जी होना एक आम बात है। वहीं, कई लोगों का रंग की वजह से चेहरे का ग्लो भी कम पड़ गया होगा।

खुशियों के त्योहार होली (Holi) पर आप लोगों ने जमकर मौज मस्ती कर ली होगी। ढेर सारे रंग और गुलाब से भरा ये त्योहार हर किसी को भाता है। लेकिन रंगों से होने वाली एलर्जी के कारण बहुत से लोगों को इस त्योहार में परेशानी का भी सामना करना पड़ता होगा। रंग की वजह से एलर्जी होना एक आम बात है। वहीं, कई लोगों का रंग की वजह से चेहरे का ग्लो भी कम पड़ गया होगा। (Skin Allergy After Holi)

अगर आप भी इस वजह से परेशान हैं कि रंगों के कारण आपके चेहरे का ग्लो कम या गया है या फिर स्किन पर किसी तरह की एलर्जी हो गई है, तो घबराएं नहीं। अज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप होली के कारण गायब हुए ग्लो को दोबारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं उन घरेलू उपाय के बारे में-

घी या नारियल तेल से चेहरे पर करें मसाज

अगर आपके फेस पर रंग की वजह से दाने या फिर किसी तरह की एलर्जी हो गई है, तो चेहरे पर घी या फिर नारियल तेल से मसाज करें। इससे होली के रंगों का दुष्प्रभाव कम हो जाएगा। साथ ही आपकी त्वचा में निखार आएगी।

रंग छुड़ाने के लिए बेसन और दही लगाएं

होली के कलर की वजह से अगर आपका चेहरा खराब हो गया है। या फिर कलर अच्छी तरह से साफ नहीं हो रहा है तो आप बेसन में बेसन मिलाकर इसे त्वचा पर अच्छी तरह से रगड़ें। इससे काफी हद तक आपके चेहरे का रंग साफ हो जाएगा। इसके साथ ही रंग का दुष्प्रभाव भी नहीं होगा।

ऐलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

ऐलोवेरा हमारे स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह स्किन पर हो रहे एलर्जी को खत्म करने में मददगार होता है। एलोवेरा जैल  को निकालकर इसको फेसपैक की तरह चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। इससे आपके चेहरे पर हुई एलर्जी कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी।

नीम फेसपैक

नीम फेसपैक भी स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। अगर होली के रंग की वजह से आपके चेहरे पर एलर्जी हो गई है तो नीम की पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे अच्छी तरह धो लें। इससे आपका चेहरा काफी साफ हो जाएगा।

लगाएं बेसन और दूध का फेसपैक

चेहरे पर अगर आप ग्लो लाना चाहते हैं तो कच्चे दूध में गुलाबजल, थोड़ा सा बेसन, चंदन पाउडर और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाए। पैक सूखने के बाद इसे धो लें। इससे आपका चेहरा दोबारा ग्लो करने लगेगा।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts