Fri, 05 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : भाजपा का झंडा, हूटर लगे ई-ऑटो में हेमा मालिनी ने किया सफर, लोगों से की इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील...

Abhyuday Bharat News / Tue, May 19, 2026 / Post views : 67

Share:

सोमवार को मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने इलेक्ट्रिक ऑटो से सफर किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा से ज्यादा अपनाने की बात कही।

मथुरा: पीएम नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर दिए गए बयान के बाद भाजपा नेता इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। इस बीच मथुरा सांसद हेमा मालिनी सोमवार को एक अलग अंदाज में नजर आईं। दिशा समिति की बैठक में वह ई ऑटो में सफर किया। हालांकि, जिस ऑटो में हेमा मालिनी ने सफर किया, उसमें बाकायदा हूटर लगाया गया था। कलेक्ट्रेट से रवाना होते समय उन्होंने लोगों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने और पर्यावरण संरक्षण की अपील की। साथ ही ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की।

ऑटो में भाजपा विधायक के नाम की प्लेट, भाजपा का झंडा और हूटर लगा हुआ था। जिस ऑटो से हेमा मालिनी ने सफर किया है, उसका भाजपा विधायक पूरन प्रकाश अपने क्षेत्र में भ्रमण करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। मथुरा के कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक आयोजित की गई। इसमें विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में सांसद हेमा मालिनी ने अधिकारियों से जनहित से जुड़े कार्य तय समय में पूरा करने को कहा।

भाजपा विधायक और राज्यसभा सांसद रहे मौजूद

दिशा की बैठक खत्म होने के बाद हेमा मालिनी इलेक्ट्रिक ऑटो में सवार होकर रवाना हुईं। उनके साथ भाजपा विधायक पूरन प्रकाश और राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह मौजूद रहे। सांसद हेमा मालिनी ने ई वाहनों को बढ़ावा देने की अपील की। कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल जरूरी है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts