ब्रेकिंग
सूचना
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले आम जनता उन्नयन पार्टी के MLA और चेयरमैन हुमायूं कबीर को हाई कोर्ट के आदेश पर Y-प्लस सिक्योरिटी दी गई थी। इसके लिए उन्होंने हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की थी। हुमायूं कबीर को जान से मारने की धमकी के कारण कलकत्ता हाई कोर्ट ने सेंट्रल सिक्योरिटी का आदेश दिया था। अब उसी हाई कोर्ट के आदेश पर आज बुधवार को केंद्र सरकार की तरफ से मिली Y प्लस सिक्योरिटी वापस ले ली गई है। पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की भी सुरक्षा Z से Y कैटेगरी की कर दी गई है।
इसी तरह केंद्र सरकार के होम डिपार्टमेंट की तरफ से पश्चिम बंगाल के 41 BJP उम्मीदवारों और दूसरे लोगों को दी गई सिक्योरिटी भी वापस ले ली गई है।
CM शुभेन्दु अधिकारी की सरकार ने हाल ही में सुरक्षा समीक्षा करने के बाद पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली सहित कई लोगों की सुरक्षा में सेंध लगाने का फैसला लेते हुए अमली जामा पहना दिया है. पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की भी सुरक्षा Z से Y कैटेगरी की कर दी गई है। हुमायूं कबीर की Y+ सुरक्षा वापस ले ली है।
हालांकि हुमायूं कबीर ने सुरक्षा कम होने पर बोला कि केंद्र और राज्य सरकार से वह अपनी सिक्योरिटी के लिए रीक्वेस्ट करेंगे। आम जनता उन्नयन पार्टी के MLA और चेयरमैन हुमायूं कबीर को हाई कोर्ट के आदेश पर Y-प्लस सिक्योरिटी वापस लेली गई है।
गांगुली को Z+ सिक्योरिटी करीब 3 साल से मिल रही थी। मई 2023 तक, गांगुली को ‘Y-श्रेणी’ की सुरक्षा मिली हुई थी। जिसके बाद ममता सरकार ने गांगुली की सुरक्षा को बढ़ाकर ‘Z-श्रेणी’ का कर दिया। सुरक्षा श्रेणी में इस बढ़ोतरी के बाद, उनकी निजी सुरक्षा में तैनात अधिकारियों की संख्या बढ़कर 8 से 10 के बीच हो गई।
Tags :
#trending news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन