Fri, 24 Apr 2026
Logo

ब्रेकिंग

पंजाब की जनता इन 'गद्दारों' को कभी नहीं भूलेगी, 7 सांसदों के आम आदमी पार्टी छोड़ने पर बोले संजय सिंह

🔴 “आदेश की अवहेलना बर्दाश्त नहीं” — सुप्रीम कोर्ट का छत्तीसगढ़ सरकार पर कड़ा प्रहार, कोरबा एसपी तलब

कोरबा एसपी हाजिर हों….सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्तिगत पेश होने का आदेश दिया

'गुल्लू' से बढ़ी गांव की उम्मीद! सम्राट चौधरी महिला सुरक्षा और रोजगार पर दें ध्यान, जानिए CM के गृह जिले की डिमांड

होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी; ईरानी राजदूत को भारत ने किया तलब,दर्ज कराया विरोध..

पहले जयशंकर फिर अजीत डोभाल, ब्रिटेन के NSA की भारत में ताबड़तोड़ बैठकें, किन मुद्दों पर हुई बात?

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर: 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर मिलेंगी दुकानें और फ्लैट, जानिए कमेटी का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई ममता बनर्जी को फटकार, I-PAC के प्रतीक जैन के घर ईडी छापे में दखल को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

प्रधानमंत्री मोदी अगर मछली खाना चाहते हैं तो मैं पका दूंगी, बंगाल में वोटिंग से पहले ममता बनर्जी का बड़ा तंज

बड़ौदा महारानी की सादगी! इंदौर की 'स्वाद गली' में घूमती दिखीं 170 कमरे वाले महल की मालकिन राधिका राजे

सूचना

बिहार :-पटना न्यूज़ : 'गुल्लू' से बढ़ी गांव की उम्मीद! सम्राट चौधरी महिला सुरक्षा और रोजगार पर दें ध्यान, जानिए CM के गृह जिले की डिमांड

Abhyuday Bharat News / Fri, Apr 24, 2026 / Post views : 6

Share:

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके सम्राट चौधरी के पैतृक गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीण खुश हैं। उनका कहना है कि उनके गांव का बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बना है। उसके बाद इलाके की तस्वीर सुधर जाएगी। उसके साथ ही गुल्लू यानी सम्राट चौधरी इलाके पर खासा ध्यान देंगे।

मुंगेर: 'सम्राट चौधरी हमेशा युवाओं के बारे में सोचते हैं। बिहार में पलायन एक बड़ी समस्या है। उस पर वे ध्यान देंगे। हम लोग चाहते हैं कि रोजगार बढ़े। लोगों को पलायन करना नहीं पड़े।' उपरोक्त बातें बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर इलाके के लखनपुर गांव के एक युवा ने कही। इस युवा की आंखों में अन्य बेरोजगार युवाओं की तरह सपने तैर रहे हैं। ये नहीं चाहता कि मुंगेर के एक गांव से निकलकर वो दिल्ली और मुंबई में जाकर मजदूरी करे। कुल मिलाकर यही हाल गांव की महिलाओं का भी है। जिस दिन सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उस दिन लखनपुर गांव में पटाखे फोड़े गए। सम्राट के सीएम बनने से गांव के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। अब वे अपने को काफी खास मानते हैं।

गांव की उम्मीद

जानकारी के मुताबिक सम्राट चौधरी को बचपन में गांव के लोग गुल्लू के नाम से जानते थे। बचपन में सब उन्हें गुल्लू- गुल्लू कहकर बुलाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सम्राट चौधरी के सीएम बन जाने के बाद उनकी चचेरी बन ने पत्रकारों को बताया कि गांव के लिए बहुत बड़ी बात है। हम लोग जिसे गुल्लू कह कर बुलाते थे। अब वो मुख्यमंत्री बन गया है। उन्होंने डिमांड करते हुए कहा कि अब उसे गांव पर ध्यान देना होगा। उसके अलावा महिला सुरक्षा पर काम करना होगा। बिहार में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो इस पर ध्यान देना होगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि मुंगेर का उतना विकास नहीं हुआ है। उस पर भी उन्हें ध्यान देना होगा।

गुल्लू से उम्मीद

गांव की महिलाओं ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार मेंमहिलाओं के साथ छेड़छाड़और दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं। इसे रोकना होगा। उन्हें पुलिस को आदेश देना होगा कि गांव में भी पेट्रोलिंग करे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महिलाएं और बच्चियां बिना डर के घर से बाहर निकले। अपना काम करें। रोजगार करें। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। उनकी मांग ये भी थी कि गांव आएं, यहां का भी कुछ विकास होना चाहिए। बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश में जाना नहीं पड़े इसका भी उन्हें ख्याल रखना होगा।

महिलाओं की डिमांड

ध्यान रहे कि गुल्लू के गांव की महिलाओं का साफ मानना है कि सबसे पहले बिहार में महिला सुरक्षा की दिशा में बेहतर कदम बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब गांव का लड़का जब बिहार के मुख्यमंत्री के जिम्मेदारी वाले पद पर पहुंचा है, तब उसे काम करना होगा। गांव की बेहतरी के लिए बिहार के गांवों की बेहतरी के लिए उसके अलावा बिहार की बेहतरी के लिए काम करना होगा। उन्होंने ये भी कहा कि गांव ही नहीं पूरा जिला सम्राट चौधरी पर गर्व कर रहा है। उन्हें गांव और जिले के नाम को और आगे ले जाना होगा। उन्हें बिहार में विकास की वो धारा बहानी होगी, जिसेनीतीश कुमारने शुरू किया। अब इनकी जिम्मेदारी है, उसे आगे लेकर चलें।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts