Wed, 06 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

कांग्रेस पर चिपक गया 'मियां' मुस्लिम वाला लेबल, खुद मार ली पैर में कुल्हाड़ी, क्यों असम पूरे भारत के लिए सबक है...

IPL में जय श्री राम की पर्ची दिखाने वाले रघु शर्मा कौन? कभी 102 किलो था वजन, शेन वॉर्न के वीडियो से सीखी बॉलिंग

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री चुनने के लिए अमित शाह पर्यवेक्षक नियुक्त, जेपी नड्‌डा को असम की जिम्मेदारी

Assam Election Results 2026: असम में तो गजब हो गया...पूरे विपक्ष में मुसलमानों को बैठा दिया

ममता बनर्जी का 'काला जादू' फेल, पीएम मोदी का मैजिक चला, जानिए बंगाल जीत के लिए बीजेपी ने क्या-क्या किया

बंगाल को बीजेपी चाहिए थी, बीजेपी मिल गई, रिजल्ट के बाद अज्ञातवास में गईं महुआ मोइत्रा का पहला बयान

क्या ममता की गलती ने चुनाव को हिंदू-मुसलमान कर दिया! बाबरी मॉडल राजनीति भी ध्वस्त, बीजेपी ने असंभव को संभव बनाया...

बालेन शाह का 'राष्ट्रवादी कार्ड', लिपुलेख विवाद को फिर हवा देकर क्या जताना चाहता है नेपाल?

'काबा नहीं बनने दूंगा,' सीएम योगी आदित्‍यनाथ के 5 भाषण, जो बने पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP के लिए टर्निंग पॉइंट

NEET के लिए 80 KM बाइक चलाकर पहुंचे चाचा-भतीजी, 3 मिनट लेट हो गए, फरिश्ता बन आए पुलिसवाले

सूचना

उत्तर प्रदेश न्यूज : 'काबा नहीं बनने दूंगा,' सीएम योगी आदित्‍यनाथ के 5 भाषण, जो बने पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP के लिए टर्निंग पॉइंट

Abhyuday Bharat News / Mon, May 4, 2026 / Post views : 17

Share:

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के स्‍टार प्रचारक रहे। उन्‍होंने अपनी सभाओं में हिंदुत्‍व के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। सीएम योगी ने मुस्लिम तुष्‍टीकरण समेत अन्‍य मुद्दों को लेकर बंगाल की जनता को सावधान किया।

yogi 1

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर हो रही है। 2011 से सत्‍ता पर काबिज ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के प्रत्‍याशी लगातार पीछे चल रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने बंगाल चुनाव के दौरान कई रैलियों को संबोधित किया। उन्‍होंने अपनी हिंदुत्‍व के पिच पर लगातार भाषण दिए। अपनी रैलियों में सीएम योगी ने मुस्लिम तुष्‍टीकरण के लिए ममता सरकार को जमकर लताड़ लगाई।

yogi 2

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पश्चिम बंगाल के माथाभांगा और धुपगुड़ी में आयोजित जनसभा में लोगे से बोले थे- आप चिंता मत कीजिए। टीएमएस के गुंडे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। ममता बनर्जी सिंहासन खाली करो, बीजेपी आ रही है। अब बंगालवासियों को घबराने की आवश्‍यकता नहीं है।

'बंगाल में आज जय श्रीराम का नारा नहीं लगा सकते'

'बंगाल में आज जय श्रीराम का नारा नहीं लगा सकते'

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहा था कि ममता दीदी को हिंदुओं और जयश्रीम के उद्घोष से चिढ़ है। टीएमसी को मुस्लिम तुष्टिकरण से फुरसत नहीं है। वह मुसलमानों के अलावा किसी के बारे में नहीं सोचती। बंगाल में आज जय श्रीराम का नारा नहीं लगा सकते क्‍योंकि सरकार आप पर अत्‍याचार करेी। टीएमसी के गुंडे हमला बोल देते हैं। दुर्गापूजा से पहले उपद्रव हो जाता है। सरकार दुर्गापूजा और विसर्जन की अनुमति नहीं देती। गोहत्‍या कराती है और आम जनता को परेशान करती है।

'बंगाल की धरती तो मां काली की धरती रहेगी'

'बंगाल की धरती तो मां काली की धरती रहेगी'

सीएम योगी ने राजारहाट गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में कहा था- 'हम गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे। बंगाल को मौलाना, मौलवियों के फतवों की धरती नहीं बनने देना है। बंगाल की धरती को हमें काबा की धरती नहीं बनने देना है। बंगाल की धरती तो मां काली की धरती रहेगी। मां दुर्गा की धरती रहेगी, वंदे मातरम की धरती रहेगी और हर हर महादेव का घोष इस धरा से लगातार चलना चाहिए।

'बुलडोजर सुनकर टीएमसी के गुंडे अभी से अंडरगाउंड होने लगे हैं'

'बुलडोजर सुनकर टीएमसी के गुंडे अभी से अंडरगाउंड होने लगे हैं'

एक अन्‍य रैली में सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने बंगाल के लोगों से कहा- '4 मई के बाद टीएमसी के गुंडे आपके सामने भीख मांगेंगे। घुटने टेकते हुए नाक रगड़ते हुए दिखेंगे। सुरक्षा की गारंटी बीजेपी आपको देगी। भयमुक्‍त वातावरण मिलेगा। बुलडोजर सुनकर टीएमसी के गुंडे अभी से अंडरगाउंड होने लगे हैं। भ्रष्टाचार और अराजकता से त्रस्त बंगाल अब बदलाव का बिगुल फूंक चुका है।

'टीएमसी की एक सांसद कहती है कि दिल में काबा और नयन में मदीना है'

'टीएमसी की एक सांसद कहती है कि दिल में काबा और नयन में मदीना है'

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि टीएमसी का एक मेयर कहता है कि बंगाल की आधी आबादी को उर्दू बुलवाएंगे। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि बंगाल की धरती से सिर्फ बांग्‍ला बोली जाएगी। उनकी एक सांसद कहती है कि दिल में काबा और नयन में मदीना है। नादिया विधानसभा की जनता इसको स्‍वीकार नहीं करेगी। जनता का कहना है कि हमारे दिल में तो काली है और नैनों में चैतन्‍य महाप्रभु का निवास है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts