ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Fri, Apr 3, 2026 / Post views : 69
रवि किशन ने आगे कहा, 'मैं साफ तौर पर बता देना चाहता हूं कि असली खबर यही है कि ममता बनर्जी चुनाव हार रही हैं। वहां बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। ममता दीदी आपको जितना जुल्म करना है बीजेपी कार्यकर्ताओं पर, कर लीजिए। हेमा मालिनी इतनी सीनियर कलाकार हैं, उनके कार्यक्रमों को वहां इजाजत नहीं दी जाती। हेमा मालिनी को कृष्ण लीला तक के लिए अनुमति नहीं दी। इससे पता चलता कि है पश्चिम बंगाल सरकार की मा्नसिकता कितनी ओछी है। इससे पता चलता कि ये सरकार कितनी डरी हुई है। लेकिन, अब इसका अंत होने जा रहा है। ममता दीदी ने जितने अत्याचार किए हैं, बीजेपी सरकार बनते ही वो सब खत्म होने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के मालदा में बुधवार की रात एसआईआर के काम में लगे सात न्यायिक अधिकारियों को भीड़ ने बंधक बना लिया था। इन अधिकारियों में तीन महिला अधिकारी भी शामिल थीं। ये पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब कुछ लोगों की भीड़ कालियाचक 2 ब्लॉक विकास कार्यालय के बाहर पहुंची और अधिकारियों से मिलने के लिए कहा। कार्यालय में प्रवेश ना मिलने के बाद भीड़ ने विरोध प्रदर्शन शुरू करते हुए पूरे परिसर को घेर लिया और देर रात तक अधिकारियों को बंधक बनाकर रखा।
Tags :
#uttarpradesh
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन